7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलबेईमानी पर उतर चुका था पाकिस्तान, धोखाधड़ी के बावजूद जिम्बाब्वे को नहीं...

बेईमानी पर उतर चुका था पाकिस्तान, धोखाधड़ी के बावजूद जिम्बाब्वे को नहीं हरा पाया

Published on

पर्थ

एशिया कप 2022 का फाइनल खेलने के बाद न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय सीरीज जीतने वाली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेेदार माना जा रहा था। मगर अब बाबर सेना टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है। गुरुवार रात जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शॉन विलियम्स के 31 रन के बूते जिम्बाब्वे ने आठ विकेट पर 130 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम आठ विकेट पर 129 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में मिली इस शर्मनाक हार से बचने के लिए पाकिस्तानी टीम बेईमानी पर भी उतर आई थी, बावजूद इसके जीत नहीं सकी।

मांकड़िंग रन आउट पर होता विवाद
दरअसल, पाकिस्तान को मैच की आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रन की दरकार थी। 2 रन बनाने पर मैच टाई हो जाता, जिसके बाद फैसला सुपर ओवर में होता। आखिरी ओवर की जिम्मेदारी संभाल रहे गेंदबाज ब्रैड इवांस जब अपने रनअप में थे, तब नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े मोहम्मद वसीम जूनियर एक रन चुराने के प्रयास में गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज छोड़ चुके थे। अगर इवांस चाहते तो गेंद फेंकने के दौरान ही वसीम को मांकड़िंग रनआउट कर सकते थे। ICC के नए नियमों के मुताबिक, नॉन-स्ट्राइकर एंड पर होने वाला मांकड़िंग आउट अब रन-आउट के दायरे में आ चुका है।

बेईमानी करने के बावजूद हारा पाकिस्तान
ट्विटर पर अब इस घटना की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं। फैंस मोहम्मद वसीम जूनियर की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, इस घटना से मैच के नतीजे पर कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि प्लेयर ऑफ द मैच रहे सिकंदर रजा ने चतुराई दिखाते हुए गेंद कीपर एंड पर थ्रो की, जिससे शाहीन अफरीदी रन आउट हुए और पाकिस्तान को शर्म हार झेलनी पड़ी।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...