16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप के बीच मुश्किल में पाकिस्तानी टीम... इस कारण ज्यादातर खिलाड़ी...

वर्ल्ड कप के बीच मुश्किल में पाकिस्तानी टीम… इस कारण ज्यादातर खिलाड़ी पड़े बीमार!

Published on

बेंगलुरु,

भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेल रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. टीम मुश्किल में फंसती नजर आ रही है. वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी टीम के कैम्प पर वायरल इन्फेक्शन का हमला हुआ है.सूत्रों के मुताबिक, इस वायरल इन्फेक्शन के कारण पाकिस्तान टीम के ज्यादातर खिलाड़ी बीमार हो गए हैं. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप में अब तक 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत मिली और भारत के खिलाफ मुकाबले में हार मिली थी.

टीम को अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से खेलना है
अब पाकिस्तान टीम को अपना चौथा और अहम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है. यह मुकाबला 20 अक्टूबर को बेंगलुरु के मैदान पर खेला जाना है. मगर उससे पहले ज्यादातर खिलाड़ियों का बीमार होना टीम के लिए बेहद बुरी खबर है.

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम बेंगलुरु पहुंच गई है. सूत्रों की मानें तो इसी दौरान ज्यादातर पाकिस्तानी खिलाड़ी वायरल इन्फेक्शन के कारण बीमार हो गए हैं. मगर टीम के लिए एक अच्छी बात यह रही कि ज्यादातर प्लेयर इन्फेक्शन की चपेट में आकर ठीक भी हो चुके हैं. अभी 3 खिलाड़ी बीमार हैं.

स्टार प्लेयर अब्दुल्ला शफीक, शाहीन शाह आफरीदी और उसामा मीर ने बुखार की शिकायत की है. पाकिस्तानी टीम को मंगलवार (17 अक्टूबर) शाम को अपना प्रैक्टिस सेशन रद्द कर दिया था, लेकिन कुछ समय बाद ही फिर से लागू कर दिया.

अगले मैच से पहले प्लेयर्स के ठीक होने की उम्मीद
पाकिस्तानी टीम पिछली शाम को ही डिनर के लिए अपने होटल से एक साथ निकली थी. बता दें कि बाबर की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ जीता था. इसके बाद श्रीलंका को हराया. मगर 14 अक्टूबर को भारत के खिलाफ 7 विकेट से बुरी हार मिली थी.

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मुकाबले से पहले अभी कुछ दिन बाकी हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट बाकी खिलाड़ियों के भी ठीक होने की उम्मीद जता रहे हैं. चौथा मुकाबला 20 अक्टूबर को होगा. फिलहाल, पाकिस्तान टीम पॉइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर काबिज है.

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हसन अली, इफ्तिखार अहमद , इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, शाहीन आफरीदी, उस्मा मीर, सऊद शकील, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर.
ट्रैवल‍िंग रिजर्व: मोहम्मद हार‍िस, अबरार अहमद, जमान खान.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...