15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलबेईमानी के आरोपों से दागदार करियर, संन्यास लेने वाले हैं पाकिस्तानी अंपायर...

बेईमानी के आरोपों से दागदार करियर, संन्यास लेने वाले हैं पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार

Published on

इस्लामाबाद

आईसीसी के पूर्व एलीट अंपायर और तीन बार ‘वर्ल्ड क्रिकेट अंपायर ऑफ द ईयर’ रह चुके अलीम डार पाकिस्तान के घरेलू सत्र के बाद 2025 में संन्यास लेंगे। वह 2003 से 2023 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल थे। वह अभी पाकिस्तान के एलीट पैनल में हैं और आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल में पाकिस्तान के चार अंपायरों में शामिल हैं।

पांच वर्ल्ड कप का अनुभव
डार ने शुक्रवार को कहा, ‘हर शानदार सफर का आखिर में अंत होता है और अब समय आ गया है कि मैं पूरी तरह से अपने सामाजिक और परोपकार का काम पर ध्यान लगाऊं।’ डार ने 1986-98 तक 17 प्रथम श्रेणी मैच और 18 लिस्ट ए मैच खेलने के बाद 1999 में पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट कायदे आजम ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी अंपायरिंग में पदार्पण किया था। वह 145 टेस्ट, 231 वनडे और 72 टी20 और पांच टी-20 विश्व कप में अंपायरिंग कर चुके हैं।

बेईमानी के लग चुके हैं आरोप
जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड टीम के पाकिस्तान दौरे पर अलीम डार को काफी आलोचनाओं का शिकार करना पड़ा था। इंटरनेट पर तो उन्हें बेईमान तक कह दिया गया था। दरअसल, कराची टेस्ट के पांचवें दिन पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवर्स में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे जबकि न्यूजीलैंड अपनी जीत से सिर्फ एक विकेट दूर थी, लेकिन खराब रोशनी के कारण अंपायर अलीम डार ने खेल खत्म करने का फैसला किया, जो उस वक्त काफी विवादित था। इस तरह दूसरा मैच और सीरीज दोनों ड्रॉ हो गई। उस सीरीज का पहला मैच भी ड्रॉ पर ही खत्म हुआ था। अलीम डार पर आरोप लगे कि अगर वह बेईमानी नहीं करते तो न्यूजीलैंड से पाकिस्तानी टीम हार जाती।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...