10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeखेलशर्म से पानी-पानी हुए पाकिस्तानी, नहीं उठा पा रहे थे नजर, इंग्लैंड...

शर्म से पानी-पानी हुए पाकिस्तानी, नहीं उठा पा रहे थे नजर, इंग्लैंड से हार के बाद ऐसा बुरा हाल

Published on

मुल्तान

इंग्लैंड ने कुछ नए रिकॉर्ड का गवाह रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां पाकिस्तान को पारी और 47 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की। पाकिस्तान की टीम मैच के पांचवें और अंतिम दिन पहले सत्र में 220 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से सलमान अली आगा (63) और अमीर जमाल (नाबाद 55) ने अर्धशतक जमाए लेकिन इससे वे हार का अंतर ही कम कर पाए। अबरार अहमद बुखार होने के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं आए।

इंग्लैंड ने हर मोर्चे पर पाकिस्तान को परास्त किया
मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड ने न केवल बैटिंग, बॉलिंग, बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। यही वजह है कि चौथे दिन लंच तक जो मैच ड्रॉ होते दिख रहा था वह अचानक टी20 वाले अंदाज में खत्म हो गया। इंग्लैंड को यहां श्रेय देना होगा कि उसने परिस्थिति को सही तरीके से समझा।

पाकिस्तान का हर खिलाड़ी दिखा शर्मसार
पाकिस्तान टीम एकजुट नहीं है, लेकिन जब धड़ाधड़ विकेट गिरने लगे तो पुछल्ले बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाला। आगा सलमान और आमीर जमाल ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के सामने टिकते नहीं दिखा। जब ये दोनों बल्लेबाज आउट हुए तो पाकिस्तानी फैंस समझ चुकी थी कि उनके नाम सबसे बड़ी हार का दाग लगने वाला है।

पाकिस्तानी पेसरों ने नाक कटा दी
पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने वाले शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की ऐसी पिटाई हुई कि फैंस स्टेडियम छोड़कर भाग गए। इन दोनों के अलावा अन्य 4 गेंदबाजों को भी 100 से अधिक रन पड़े। यह अपने आप में घटिया रिकॉर्ड है।

पाकिस्तान ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में सोचा भी नहीं होगा
पाकिस्तान पहली ऐसी टीम बन गई है जिसे पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बावजूद पारी के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 823 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने अंतिम दिन तीनों विकेट हासिल किए। उन्होंने कुल 30 रन देकर चार विकेट लिए।

जो रूट और हैरी ब्रूक ने अकेले पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया
जो रूट ने दोहरा शतक जड़ा तो हैरी ब्रूक एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने तिहरा शतक जड़ते हुए वीरेंद्र सहवाग की तरह मुल्तान का सुल्तान होने का तमगा हासिल किया। 823 में से इन दोनों ने ही मिलकर लगभग 600 रन बनाए थे। पूरी पाकिस्तान टीम इनके आगे नतमस्तक नजर आई।

पाकिस्तान के लिए क्रिकेट की मौत जैसा माहौल
इससे पहले मैच के चौथे दिन शाम के सत्र में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स ने पाकिस्तान का शीर्ष क्रम चरमराया था। पाकिस्तान ने सुबह छह विकेट पर 152 रन से आगे खेलना शुरू किया। सलमान और जमाल ने पहले एक घंटे में कोई विकेट नहीं गिरने दिया और सातवें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC को तगड़ा झटका! JioHotstar ने वापस लिया हाथ, बोर्ड फंसा गहरे ‘संकट’ में!

आईसीसी (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी ज़ोरों से शुरू कर दी...