6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलहार्दिक पंड्या की बैटिंग देख थर्राए पाकिस्तानी, शतक से चूकने के बावजूद...

हार्दिक पंड्या की बैटिंग देख थर्राए पाकिस्तानी, शतक से चूकने के बावजूद मचाया कोहराम

Published on

पल्लेकेले

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 में टीम इंडिया के लिए उप कप्तान हार्दिक पंड्या ने धमाल मचा दिया। हार्दिक ने 90 गेंद में 87 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में हार्दिक ने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। हालांकि हार्दिक के पास बेहतरीन मौका था कि वह वनडे में अपना पहला शतक पूरा कर सकते थे लेकिन वह इससे चूक गए। हार्दिक ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान ईशान किशन के साथ मिलकर बेहतरीन शतकीय साझेदारी जरूर की।

हार्दिक ने ईशान किशन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी। इस दौरान ईशान किशन 81 गेंद में 82 रन बनाकर आउट हुए। एशिया कप में अब ईशान किशन और हार्दिक पंड्या के बीच भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हो गई।इससे पहले आखिरी बार साल 2004 में पांचवें विकेट के लिए राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह के बीच श्रीलंका के खिलाफ 134 रनों की साझेदारी हुई थी। ऐसे में एशिया कप में अब ईशान किशन और हार्दिक के नाम पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हो गई है।

पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल रहा। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। शुरुआत हालांकि सधी हुई थी लेकिन बारिश के कारण रोहित शर्मा का ध्यान भंग हुआ और वह शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हो गए। रोहित शर्मा 22 गेंद खेलकर सिर्फ 11 रन ही बना सके।वहीं विराट कोहली भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। विराट 7 गेंद में सिर्फ 4 रन ही बना सके। हालांकि शुभमन गिल ने कोशिश जरूर की थी कि वह भारतीय पारी को आगे बढ़ाए लेकिन वह भी 30 गेंद में 10 रन बनाकर निपट गए।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...