9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलदर्द से कराहते रहे पंड्या, मजबूरी में लंगड़ाते हुए छोड़ा मैदान, टीम...

दर्द से कराहते रहे पंड्या, मजबूरी में लंगड़ाते हुए छोड़ा मैदान, टीम इंडिया को करारा झटका

Published on

पुणे

वर्ल्ड कप 2023 में लगातार चौथी जीत की तलाश में बांग्लादेश से लोहा ले रही भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में मैच के दौरान हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करते वक्त इंजर्ड हो गए। अपने फॉलो थ्रू में पंड्या का बायां पैर इस तरह मुड़ा कि वह दोबारा गेंदबाजी नहीं कर पाए और मजबूरन मैदान छोड़कर जाना पड़ा। बाद में विराट कोहली ने उनके ओवर की बची तीन गेंदें फेंकी। इससे पहले अपनी बैक इंजरी के चलते हार्दिक लंबे समय तक मैदान से बाहर थे। वापसी के बाद वह गेंदबाजी भी नहीं करते थे। अपनी ऑलराउंड क्षमता के चलते टीम के लिए बेहद अहम इस खिलाड़ी को खोने का झटका भारतीय टीम नहीं सह सकती।

लंगड़ाते हुए छोड़ा मैदान
अपना पहला और पारी के नौवां ओवर फेंकने आए हार्दिक पंड्या को शुरुआती तीन गेंदों में ही दो चौके लग गए। तीसरा शॉट रोकने के चक्कर में हार्दिक ने अपने पैरों का इस्तेमाल करना चाहा और इसी चक्कर में उनका टखना बुरी तरह मुड़ गया। कुछ देर लंगड़ाने के बाद उन्होंने अपना ओवर जारी रखने की कोशिश की, लेकिन रनअप में उन्हें काफी दर्द हो रहा था। फिजियो मैदान पर आया, कुछ देर के लिए मुकाबला थमा रहा, लेकिन हार्दिक की हालत गेंदबाजी लायक नहीं थी। ऐसे में वह अपने उपचार के लिए ड्रेसिंग रूम लौट गए।

कितनी गंभीर है इंजरी?
बीसीसीआई ने हार्दिक पंड्या की इंजरी पर अपडेट देते हुए बताया कि वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध होंगे। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव के अलावा भारतीय बॉलिंग अटैक में हार्दिक पंड्या ही ऐसे खिलाड़ी है, जिनके बिना प्लेइंग इलेवन अधूरी ही मानी जाएगी, उनकी जगह लेने वाला स्क्वॉड में कोई दूसरा प्लेयर नहीं है। वह बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज भी खेल सकते हैं तो गेंदबाजी में छठा विकल्प देते हैं। पंड्या ने मौजूदा विश्व कप में भारत के पहले तीन मुकाबलों में 16 ओवर फेंके थे और पांच विकेट लिए थे। एक्सपर्ट तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने दो मैचों में केवल आठ ओवर फेंके हैं और रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में अब तक ठाकुर से पहले पंड्या को तरजीह दी है। ऐसे में हार्दिक का फिट रहना बेहद अहम है।

पंड्या टीम के लिए क्यों जरूरी?
भारत इस बात को लेकर सतर्क है कि वे विश्व कप में हार्दिक पंड्या से कितनी गेंदबाजी करवानी है। यदि वह कोई मैच नहीं खेल पाते तो शार्दुल ठाकुर नंबर सात पर बल्लेबाजी करेंगे और यदि वह गेंदबाजी में पंड्या को रिप्लेस करेंगे तो क्या पूरे 10 ओवर बॉलिंग कर पाएंगे, ये भी देखने वाली बात है। तीन मैच में लगातार तीन जीत के साथ भारत इस विश्व कप में मजबूत पोजिशन पर है। बांग्लादेश के बाद टीम का अगला मुकाबला रविवार को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ है, जो चार मैचों में चार जीत के साथ टूर्नामेंट में भारत के बाद एकमात्र अजेय टीम है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...