8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेल'पंचायत' के विधायक जी को पंकज त्रिपाठी का दो टूक जवाब, बोले-...

‘पंचायत’ के विधायक जी को पंकज त्रिपाठी का दो टूक जवाब, बोले- वो कुछ कहें, फर्क नहीं पड़ता

Published on

कुछ दिनों पहले जब वेब सीरीज ‘पंचायत’ आई थी तो उसमें विधायक जी का किरदार पंकज झा ने अदा किया था. वेब सीरीज के प्रमोशन्स के दौरान उन्होंने अपने स्ट्रगल और काम हाथ से जाने को लेकर कई बातें कही थीं. साथ ही ये बताया था कि पंकज त्रिपाठी को उनका ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ वाला रोल दे दिया गया था. जबकि, फाइनल वो खुद किए गए थे. इसके अलावा पंकज झा का कहना था कि पंकज त्रिपाठी ने अपने स्ट्रगल के दिनों को मीडिया में काफी बढ़ा-चढ़ाकर बताया. उन्होंने रोमैंटिसाइज किया. मनोज बाजपेयी की चप्पल चुराकर रखना और इस बात को ग्लैमराइज करना, कौन से स्ट्रगल का पार्ट होता है.

पंकज ने कही ये बात
अब वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ आ रही है. इसके प्रमोशन्स के लिए पंकज त्रिपाठी बिजी हैं. पंकज झा के इस कॉमेंट पर पंकज त्रिपाठी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा- मैंने कभी अपने स्ट्रगल को रोमैंटिसाइज नहीं किया. न ही मैंने अपने स्ट्रगल को लेकर किसी को इंस्पायर करने की कोशिश की. मैंने अपनी जर्नी जी है. हां, मैंने इतना जरूर कहा है कि मेरी पत्नी कमाती थी और मैं काम ढूंढता था. मैंने ये कभी नहीं कहा कि मैं गमछा पहनकर अंधेरी स्टेशन के बाहर सोया हूं. मेरी जिंदगी खुशनुमा रही है. मुंबई में आने के बाद मैंने काफई पापड़ बेले, लेकिन खुशी के दिन भी देखे. मैंने कभी किसी की सिम्पेथी लेने के लिए अपने स्ट्रगल को रोमैंटिसाइज नहीं किया.

पंकज त्रिपाठी, कई लोगों के मसीहा हैं और कई को इन्होंने अपनी स्टोरी से इंस्पायर किया है. पंकज ने कहा- हम सभी अपनी-अपनी जर्नी जीते हैं और परेशानियों का सामना करते हैं. जब आप इस तरह की स्टोरी पढ़ते या फिर सुनते हैं तो कुछ लोग इंस्पायर होते हैं. कुछ नहीं. इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं. बस ये है कि हमें अपनी जिंदगी जीते रहना है.

“मैं भी ओम पुरी साहब, इरफान खान और मनोज बाजपेयी से इंस्पायर हुआ हूं. मैंने इनसे इंस्पीरेशन ली है. मेरी जर्नी से भी कुछ लोग इंस्पायर हुए होंगे और कुछ नहीं. हम सबकी एक जर्नी है, कुछ लोग मेरी जर्नी से शायद कनेक्ट कर पा रहे होंगे. एक्टिंग या आर्ट के रूप में नहीं, किसी और रूप में कर रहे हैं.”

“पंकज झा ने जो मेरे बारे में कहा, मुझे उसका कुछ बुरा नहीं लगा. मैं उनमें से नहीं जो हर्ट हो जाए. ये सब शोर मुझपर कोई फर्क नहीं डालता.” बता दें कि पंकज त्रिपाठी, जल्द ही वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में नजर आएंगे. जो कि 5 जुलाई को रिलीज हो रही है.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...