9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeखेलBCCI के आगे झुका PCB, पाकिस्तान में एशिया कप के आयोजन को...

BCCI के आगे झुका PCB, पाकिस्तान में एशिया कप के आयोजन को लेकर किया यह जुगाड़

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप को लेकर जारी गतिरोध के बीच पाकिस्तान मेजबान बना रह सकता है और भारत को उसके मैच यूएई में खेलने की पेशकश दी जा सकती है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने यह जानकारी दी। ऐसे हालात में भारत के फाइनल में पहुंचने पर फाइनल भी यूएई में ही होगा।

गौरतलब है कि एशियाई क्रिकेट परिषद की बहरीन में चार फरवरी को आपात बैठक हुई। इससे पहले एसीसी ने अपना कार्यक्रम जारी किया था जिसमें पाकिस्तान को टूर्नामेंट का मेजबान नहीं बताया गया था। यहां मीडिया से बातचीत में पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने कहा कि अगले महीने आईसीसी की बैठक से इतर इस मसले पर आगे बातचीत होगी क्योंकि यह मसला अभी सुलझा नहीं है।

नजम सेठी क्या बोले
नजम सेठी ने कहा ,‘‘एसीसी की बैठक में क्या हुआ, इस पर मैं क्या कहूं। कोई हल नहीं निकला।’’ हालांकि, विश्वस्त सूत्रों ने कहा है कि ऐसी संभावना है कि पाकिस्तान टूर्नामेंट का मेजबान बना रहेगा, लेकिन कुछ मैच यूएई में होंगे और भारत अपने सारे मैच वहीं खेलेगा। भारत के फाइनल में पहुंचने पर फाइनल भी वहीं होगा।

बता दें कि एशिया कप इस साल सितंबर में पाकिस्तान में होना है, लेकिन बीसीसीआई सचिव और एसीसी प्रमुख जय शाह ने पिछले साल अक्टूबर में कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जायेगी। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध खराब होने के कारण दोनों टीमें द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेलती। न भारत पाकिस्तान जाता और न पाकिस्तान भारत आता है। दोनों का आमना-सामना एशिया कप या वर्ल्ड कप जैसे मल्टी नेशन टूर्नामेंट में ही होता है।

साल 2022 में तीन बार हुआ भारत-पाकिस्तान का आमना सामना
साल 2022 में एशिया कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच दो बार आमना सामना हुआ था। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में एक बार मुकाबला हुआ था। एशिया कप में ग्रुप मैच में टीम इंडिया जीती। सुपर-4 में उसे हार का सामना करना पड़ा। टी20 वर्ल्ड कप में रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया जीती थी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...