16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलपाकिस्तानी मीडिया की घटिया हरकत, भारत-पाक मैच क्रिकेट शो में उड़ाया हिंदू...

पाकिस्तानी मीडिया की घटिया हरकत, भारत-पाक मैच क्रिकेट शो में उड़ाया हिंदू धर्म का मजाक

Published on

नई दिल्ली

क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें जब एक दूसरे से टकराती है तो दोनों देशों के मीडिया में इसका क्रेज देखते ही बनता है। बड़े स्तर पर मुकाबलों की कवरेज की जाती है और ऐसा ही कुछ एशिया कप 2023 में भी देखने को मिला है। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें दो बार एक दूसरे टकराई। इन दोनों मुकाबलों के लिए हर प्लेटफॉर्म पर खूब चर्चा हुई, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया में एक क्रिकेट शो के दौरान ऐसी घटिया हरकत की गई जिसकी खूब आलोचना हो रही है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का प्री शो का है। इस शो में एक एंकर के साथ दो गेस्ट है और भगवा कपड़े में पंडित का शक्ल लिए शख्स दिखा रहा है।

शीतल चोपड़ा नाम की एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘पाकिस्तानी हमारे सनातन धर्म का मजाक बना रहे हैं क्रिकेट शो में पंडित बनकर। सिर्फ क्रिकेट मैच ही नहीं, हमें हर तरह के डिप्लोमैटिक संबंध को पाकिस्तान से खत्म कर लेना चाहिए। हमें पाकिस्तान को सीधा और कड़ा मैसेज देना चाहिए।’

करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में पंडित बना हुआ पैनलिस्ट कहता है, ‘भारत जीतेगा बारिश करवा के एक बार फिर, हम एक बार फिर पॉइंट्स ले जाएंगे। हमने बहुत अर्जी डाली है बैठकर, बहुत मंतर पढ़े हैं। हम श्रीलंका से सीधे आए हैं पाकिस्तान आपसे मुखातिब होने। श्रीलंका में हमारे जितने तांत्रिक और पंडित बैठे हुए हैं, इसी चीज पर काम कर रहे हैं।’

वीडियो में पैनलिस्ट आगे कहता है,’हमने भगवान से रिक्वेस्ट की है कि एक बार फिर बारिश कराए। बारिश ही हमें बचा सकती है। आपके शाहीन शाह अफरीदी ने रोहित शर्मा का पेट खराब कर दिया है। मुझे रोहित शर्मा की कुंडली में शाहीन अफरीदी नजर आता है।’बता दें कि इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि इस पाकिस्तानी क्रिकेट शो में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया गया है और यूजर्स इस पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

भारत ने बजाई पाकिस्तान की बैंड
एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार टक्कर हुई। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों के बीच हुआ मैच बारिश के कारण धुल गया था लेकिन सुपर-4 राउंड में टीम इंडिया ने पाकिस्तानी टीम की बैंड बजा दी। हालांकि इस मैच भी बारिश की वजह से खलल पड़ी थी लेकिन रिजर्व डे में गेम को पूरा किया गया। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली जबकि कुलदीप यादव ने पाकिस्तानी को अपनी फिरकी से नचा दिया। टीम इंडिया ने 228 रन से यह मैच जीता।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...