16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलसचिन तेंदुलकर के घर के बाहर लगा दी पोस्टर! पहलवानों का समर्थन...

सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर लगा दी पोस्टर! पहलवानों का समर्थन करने का बना रहे दबाव

Published on

नई दिल्ली

भारत के शीर्ष पहलवान पिछले महीने से डब्ल्यूएफआई चीफ बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों ने उनके खिलाफ महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं पहलवानों को पिछले हफ्ते जंतर-मंतर से हटा दिया गया था। अब इस वक्त सबसे बड़ी खबर यह आ रही है कि यूथ कांग्रेस ने भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर पोस्टर लगाया था। उस पोस्टर पर लिखा था कि, ‘ पहलवानों के मुद्दे पर ध्यान दो’। हालांकि पुलिस ने वह अब पोस्टर हटा दिया है।

आपको बता दें कि पहलवानों को हाल ही में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन उसके बाद रिहा भी कर दिया था। हालांकि रिहा होने के बाद पहलवानों ने एक बड़ा कदम उठाने की ठानी है। बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक जैसे दिग्गज पहलवानों ने सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह अब अपने मेडल गंगा में बहा देंगे। वह 30 मई को हरिद्वार भी पहुंचे। लेकिन वह रुक गए। उन्होंने सरकार को अपनी मांगे पूरी करने के लिए 5 दिन का और समय दिया है।

अप्रैल के महीने से बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत कई पहलवान धरने पर बैठे हैं। वह भारतीय कुश्ती महासंघ के चीफ बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी चाहते हैं। डब्ल्यूएफआई चीफ के खिलाफ उन्होंने महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बृज भूषण के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...