8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलशक्तियां वापस लौटीं, लेकिन फिर धीमे पड़े कोहली और अक्षर पटेल ने...

शक्तियां वापस लौटीं, लेकिन फिर धीमे पड़े कोहली और अक्षर पटेल ने आते ही चुरा ली सारी चमक

Published on

बारबाडोस

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली 48 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के आउट होने के बाद विराट कोहली के पास जिम्मेदारी थी कि वह तेजी से टीम इंडिया के स्कोर को आगे बढ़ाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि, उनके साथ बैटिंग करने उतरे अक्षर पटेल ने जरूर तेत तर्रार पारी खेली। विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच 54 गेंद में 72 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी में सबसे ज्यादा योगदान अक्षर पटेल का रहा।

विराट के साथ बैटिंग करते हुए अक्षर पटेल 31 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान जब तक विराट कोहली बैटिंग करते रहे उनकी रफ्तार काफी सुस्त रही। 72 रनों की साझेदारी में विराट कोहली ने 23 गेंद खेलकर 21 रन बनाए जबकि अक्षर पटेल का योगदान 31 गेंद में 47 रन रहा। यही कारण है कि टीम इंडिया की रनगति काफी धीमी रही।

विराट कोहली ने खेली अर्धशतकीय पारी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। विराट ने 59 गेंद में 76 रन बनाए। अपनी इस पारी में विराट ने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। विराट के बाद अक्षर पटेल ने अपना कमाल दिखाया। वहीं शिवम दुबे ने भी 16 गेंद में 27 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली ।

भारत ने बनाए 176 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। रोहित और विराट ने मिलकर पारी की शुरुआत की थी, लेकिन केशव महाराज ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर टीम इंडिया की रनगति को धीमा कर दिया। हालांकि, इसके बावजूद टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन का स्कोर किया।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...