15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलविरोध-मारपीट और बारिश की लुका-छुपी, कानपुर टेस्ट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

विरोध-मारपीट और बारिश की लुका-छुपी, कानपुर टेस्ट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

Published on

कानपुर

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारी ड्रामा देखने को मिला। मैदान के बाहर हिंदुवादी संघटनों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। स्टेडियम के भीतर बांग्लादेशी फैन ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया। इस बीच ऊपर आसमां में बादलों की लुका-छिपी जारी रही। आती-जाती बारिश के बीच पहले दिन का खेल जल्दी खत्म हो गया। स्टंप्स तक बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिए थे। तेज गेंदबाज आकाश दीप ने दो तो एक विकेट अश्विन के नाम रहा। चलिए जानते हैं पहले दिन क्या-क्या हुआ?

हिंदूवादी संगठनों का विरोध प्रदर्शन​
ग्रीन पार्क से लगभग 1500 मीटर दूर ‘सद्भावना चौराहे’ पर मैच के पहले दिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ किया। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच को रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल सहित हिंदू कार्यकर्ताओं के विरोध की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकिता शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को रोका। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पड़ोसी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का हवाला देते हुए मैच को रद्द करने की मांग की।

स्टेडियम के अंदर बांग्लादेशी फैंस की पिटाई
मैच के दौरान मशहूर बांग्लादेशी फैन ‘टाइगर रॉबी’ ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया। टाइगर की ड्रेस में अक्सर बांग्लादेशी टीम का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम पहुंचने वाले रॉबी ने मीडिया से कहा कि उनकी पीठ के निचले हिस्से पर मुक्का मारा गया। हालांकि, कानपुर पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि उसके आरोप को सीसीटीवी फुटेज से सत्यापित किया जाएगा। पुलिस की माने तो बांग्लादेशी प्रशंसक के शरीर में पानी की कमी हो गई थी इसलिए उसे अस्पताल ले जाया गया।

​पहले दिन बारिश की लुका-छिपी
मुकाबले शुरू होने से पहले ही बारिश का पूर्वानुमान था, ऐसे में पहले दिन सिर्फ 35 ओवर को खेल संभव हो सका। बीती रात बारिश होने के कारण आउटफील्ड गीली हो गई थी, जिससे दिन का खेल एक घंटे की देर से शुरू हुआ था। बादल की आंखमिचौली के बीच तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियों में भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया। लंच से पहले सत्र के आखिरी ओवर में बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके कारण पिच और मैदान को कवर से ढकना पड़ा। खराब रोशनी के कारण दूसरे सत्र में सिर्फ नौ ओवरों के बाद खेल को रोकना पड़ा।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...