16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलधक्का मारा, कपड़े खींचे... प्लेऑफ में पहुंचने के बाद मर्यादा भूले RCB...

धक्का मारा, कपड़े खींचे… प्लेऑफ में पहुंचने के बाद मर्यादा भूले RCB फैंस, CSK सपोटर्स से की बदसलूकी

Published on

बेंगलुरु:

रॉयल चलैंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आरसीबी का यह मुकाबला उसके घरेलू मैदान पर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर था। आरसीबी को इस मैच में पहले बैटिंग करने के बाद कम से कम 18 रनों से जीत हासिल करनी थी। टीम ने मैच को 27 रनों से जीता। जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों के साथ ही फैंस ने जमकर जश्न मनाया।

चेन्नई के फैंस से बदसलूकी
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद आरसीबी के फैंस ने स्टेडियम के अंदर से लेकर बाहर तक जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने चेन्नई के फैंस के साथ काफी बदसलूकी की। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसमें पीली जर्सी पहने चेन्नई के फैंस का आरसीबी फैन रास्ता रोक रहे हैं। मुंह के पास जाकर आरसीबी-आरसीबी चिल्ला रहे हैं। इसके साथ ही जर्सी पकड़कर भी कई फैंस को खींचा गया।

पुलिस ने चलाई लाठी
आरसीबी के फैंस ये सब पुलिस के सामने कर रहे थे। पुलिसवालों को रोकने का भी उनपर असर नहीं हो रहा था। ऐसे में पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। धोनी के सुपर फैंस को भी आरसीबी वाले मुंह के पास जाकर चिढा रहे थे। इसके साथ ही चेन्नई की कई महिला फैंस ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें साथ बदसलूकी हुई है। कहा ये भी जा रहा है कि कई आरसीबी के फैंस नशे में भी थे।

सीएसके ने किया पोस्ट
सीएसके की तरफ से मैच के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया गया। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, ‘हमारे प्रशंसक जो आज बेंगलुरु आए और हमारा सपोर्ट किया, मुझे उम्मीद है कि आप सुरक्षित घर पहुंच जाएंगे। मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी हूं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...