19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलरच‍िन ने तेंदुलकर को पछाड़ा, PAK के ख‍िलाफ शतक जड़कर बनाया ये...

रच‍िन ने तेंदुलकर को पछाड़ा, PAK के ख‍िलाफ शतक जड़कर बनाया ये रिकॉर्ड

Published on

बेंगलुरु ,

वर्ल्ड कप 2023 में 4 नवंबर को मैच नंबर 35 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की बेंगलुरु के एम च‍िन्नास्वामी स्टेडियम में भ‍िड़ंत हुई. इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर कप्तान केन व‍िल‍ियमसन (95) और रच‍िन रवींद्र (108) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की हालत खराब कर दी.68 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद केन और रच‍िन ने दूसरे विकेट के लिए 180 रनों की पार्टनरश‍िप की. वहीं न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए पाक‍िस्तान के सामने 401 रनों का पहाड़नुमा स्कोर बनाया.

इस दौरान रच‍िन रवींद्र तो पाक‍िस्तान के ख‍िलाफ अलग ही रंग में नजर आए. वर्ल्ड कप में रचिन रवींद्र ने तीसरा शतक जड़ द‍िया. वह उन बल्लेबाजों की कतार में शामिल हो गए, ज‍िन्होंने अपने वर्ल्ड कप डेब्यू में सबसे अधिक शतक बनाए हों. इस वनडे वर्ल्ड कप में रचिन के तीन शतक न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा हैं.

न्यूजीलैंड के छह खिलाड़ियों के नाम वर्ल्ड कप में दो-दो शतक हैं. वहीं उन्होंने 25 साल से कम उम्र में वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, इससे पहले यह रिकॉर्ड सच‍िन तेंदुलकर के नाम था. यानी रच‍िन ने सच‍िन का रिकॉर्ड तोड़ द‍िया.

25 वर्ष की आयु से पहले सर्वाधिक वर्ल्ड कप शतक
3 – रचिन रवींद्र (23 वर्ष, 351 दिन)
2 – सचिन तेंदुलकर (22 वर्ष, 313 दिन)

न्यूजीलैंड के लिए एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक शतक
3 – 2023 में रचिन रवींद्र*
2 – 1975 में ग्लेन टर्नर
2 – 2015 में मार्टिन गुप्टिल
2 – 2019 में केन विलियमसन

अपने पहले विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन
532 – 2019 में जॉनी बेयरस्टो (11 पारी)
522 – 2023 में रचिन रवींद्र (8 पारी)
474 – बाबर आजम 2019 (8 पारी)
465 – 2019 में बेन स्टोक्स (10 पारी)

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...