15.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeखेलरहीम ने लगाई पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास... रावलपिंडी टेस्ट में बांग्लादेश मजबूत

रहीम ने लगाई पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास… रावलपिंडी टेस्ट में बांग्लादेश मजबूत

Published on

रावलपिंडी,

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में है. चौथे दिन (24 अगस्त) स्टम्प के समय पाकिस्तान टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 23 रन बनाए. शान मसूद 9 और अब्दुल्ला शफीक 12 रन पर नाबाद हैं. पाकिस्तान अब भी बांग्लादेश से 94 रन पीछे है और उसके 9 विकेट शेष हैं. अब आखिरी दिन (25 अगस्त) पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर मैच बचाने की जिम्मेदारी होगी.

रहीम के शतक ने PAK को बैकफुट पर ढकेला
इससे पहले बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 565 रन बनाए थे और उसे पहली पारी के आधार पर 117 रनों की लीड मिली. बांग्लादेश की ओर से अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने 191 रनों की पारी खेली. रहीम के टेस्ट करियर का यह 11वां शतक रहा. रहीम ने इस दौरान 341 गेंदों का सामना किया और 22 चौके के अलावा एक सिक्स लगाया. शादमान इस्मान (97), महेदी हसन मिराज (77), लिटन दास (56) और मोमिनुल हक ने अर्धशतकीय योगदान दिया. पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली और शाहीन आफरीदी ने दो-दो सफलताएं हासिल की.

बता दें कि पाकिस्तान टीम ने खराब शुरुआत के बाद सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान के शतकों की मदद से पहली पारी में 6 विकेट पर 448 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसी स्कोर पर पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने पारी घोषित करने का फैसला किया. मोहम्मद रिजवान ने 239 बॉल पर नाबाद 171 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वहीं सऊद शकील ने क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 261 गेंदों पर 141 रन बनाए. बांंग्लादेश की तरफ से हसन महमूद और शोरिफुल इस्लाम ने दो-दो विकेट चटकाए.

इस टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने तेज गेंदबाजों की मददगार वाली पिच तैयार की थी. यही वजह रही कि कप्तान शान मसूद ने प्लेइंग 11 में 4 तेज गेंदबाजों शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद अली और खुर्रम शहजाद को शामिल किया. मगर पाकिस्तान का यह फैसला उस पर ही उलटा पड़ता दिखाई दिया था.

मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और 16 रनों पर ही पाकिस्तान के 3 विकेट झटक लिए थे. अब्दुल्ला शफीक (2), शान मसूद (6) और बाबर आजम (0) जल्दी आउट हुए. इसके बाद सैम अयूब ने 56 और शऊद शकील ने नाबाद 57 रन बनाकर टीम को संभाला. पाकिस्तान ने 114 रनों पर अयूब के रूप में चौथा विकेट गंवाया. इसके बाद रिजवान और शकील ने 240 रनों की पार्टनरशिप करके पाकिस्तान को संकट से उबार लिया था.

 

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...