6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलबारिश फिर बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल, जानिए नेपाल से...

बारिश फिर बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल, जानिए नेपाल से मैच रद्द हुआ तो क्या होगा

Published on

पल्लेकेल,

एशिया कप 2023 में भारतीय टीम ने अपने अभियान का आगाज कर दिया है. टीम ने शनिवार (2 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला, जो बारिश के कारण धुल गया. यानी मैच का नतीजा नहीं निकल सका और दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिया गया.इस मैच के रद्द होने के साथ ही पाकिस्तान टीम सुपर-4 में पहुंच गई है. ग्रुप-ए में पाकिस्तान के 3 अंक हैं. जबकि भारतीय टीम के अभी एक ही पॉइंट है. नेपाल ने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 238 रनों से हारा था. ऐसे में उसके अभी कोई अंक नहीं हैं.

क्या मैच रद्द होने पर भारतीय टीम क्वालिफाई करेगी?
अब भारतीय टीम को अपना दूसरा मैच नेपाल के साथ ही खेलना है. यह मैच सोमवार (4 सितंबर) को पल्लेकेल में खेला जाएगा. यदि यह मैच भारतीय टीम जीतती है, तो सुपर-4 में पहुंच जाएगी. मगर पल्लेकेल का मौसम बेहद खराब नजर आ रहा है.

सोमवार को पल्लेकेल में बारिश की आशंका 89 प्रतिशत है. ऐसे में मैच धुलने की भी पूरी आशंका है. यदि ऐसा होता है और बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो क्या होगा? यह सवाल भी फैन्स के मन में होगा. बता दें कि यदि मैच रद्द होता है तो भारत और नेपाल को 1-1 अंक बराबर दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में भी भारतीय टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.

पल्लेकेल में बारिश की आशंका 89 प्रतिशत
Accuweather के मुताबिक, सोमवार को पल्लेकेल में बारिश की आशंका 89 प्रतिशत है. हवाओं की गति भी 44 km/h की रहेगी. जबकि सोमवार को पल्लेकेल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पल्लेकेल में सोमवार को मौसम का पूर्वानुमान
अधिकतम तापमान: 27 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 21 डिग्री सेल्सियस
बारिश की आशंका: 89%
बादल छाए रहेंगे: 100%
हवाओं की गति रहेगी: 44 km/h

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...