7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलसीएसके की जर्सी में रैना ने फिर मचाया कोहराम, सोशल मीडिया पर...

सीएसके की जर्सी में रैना ने फिर मचाया कोहराम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर अपना दम दिखा रहे हैं। रैना ने दो साल पहले इंटनैशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग में भी नजर नहीं आए। पिछले साल की नीलामी में रैना खुद को ऑक्शन पूल में रखा था लेकिन उन पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई लेकिन अब नए सीजन से पहले बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपने पुराने लय में नजर आ रहे हैं।

दरअसल रैना अपने होम टाउन गाजियाबाद में क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हुए नजर आए, जिसमें वह सीएसके की पीली जर्सी पहने हुए दिखे। ऐसे में इस बात की चर्चा अब जोरों पर हैं कि रैना शायद आईपीएल 2023 में फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखें। रैना की कोशिश होगी वह अगले सीजन में सीएसके लिए अपनी फिटनेस को साबित कर एक बार फिर से धमाल माचाए।

बता दें कि सुरेश रैना आईपीएल के शुरुआती सीजन से ही सीएसके के अहम सदस्य रहे थे। हालांकि साल 2020 में रैना और सीएसके के बीच मतभेद का दौर शुरू हो गया जिसके कारण वह पिछले दो सीजन से टीम में नहीं दिखे। इस कारण सीएसके ने रैना को आईपीएल 2021 से रिलीज कर दिया जबकि 2022 में जब उन्होंने खुद को ड्राफ्ट में डाला तो उन पर किसी ने बोली नहीं लगाई।

टीम इंडिया के लिए रहा शानदार करियर
सुरेश रैना ने साल 2020 में इंटरनैशनल क्रिकेट से अलविदा कहा था लेकिन इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे।टेस्ट में रैना ने भारत के लिए 768 रन बनाए। वहीं वनडे इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 5615 रन दर्ज है, जबकि 78 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में रैना के नाम पर 1604 रन है।

रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज
सुरेश बेशक इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में उनका जलवा हर सीजन में रहा। आईपीएल में रैना पांचवें सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सीएसके की ओर से चार आईपीएल खिताब जीतने वाले सुरेश रैना ने 205 आईपीएल मुकाबलों में 5,528 रन बनाए हैं। उनसे आगे केवल विराट कोहली, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...