16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप पर रैना की बड़ी भविष्यवाणी, 4 सेमीफाइनलिस्ट का नाम तक...

वर्ल्ड कप पर रैना की बड़ी भविष्यवाणी, 4 सेमीफाइनलिस्ट का नाम तक बता दिया

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम अपने घर में श्रीलंका को हराकर चैंपियन बनी थी। अब एक बार फिर भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। उस वर्ल्ड कप में सुरेश रैना भी टीम का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और फिर पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में रैना ने टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली थी।

किन टीमों के प्रबल मानते हैं रैना
सुरेश रैना से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ने पूछा कि वह किन टीमों को वर्ल्ड कप के लिए सबसे बड़ा दावेदार मानते हैं। इसके जवाब में उन्होंने भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान या श्रीलंका का विकल्प चुका। 2023 वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर को अहमदाबाद केनरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच के साथ शुरू होने वाला है।

डबल चैंपियन बनेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। रविवार को टीम का सामना खिताबी मुकाबले में श्रीलंका से होगा। सुरेश रैना ने उम्मीद जताई है कि भारत एशिया कप के साथ ही वर्ल्ड कप भी अपने नाम करेगा। उन्होंने कहा- यह शानदार होगा (एशिया कप और विश्व कप दोनों जीतना)। पिछली बार जब हमने भारत में वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, तो हमने इसे जीता था। उम्मीद है कि हम इसे दोबारा करेंगे। रोहित शर्मा और टीम को मेरी शुभकामनाएं।’

2020 में रैना ने लिया था संन्यास
सफेल बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे सुरेश रैना ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। 226 वनडे खेलने वाले रैना के इस फॉर्मेट में 5615 रन हैं। टी20 में भी वह 1604 रन बना चुके हैं। वह टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...