8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलरामचंद्र की जय… अपनी बटालियन के लिए नीरज चोपड़ा ने भरी हुंकार,...

रामचंद्र की जय… अपनी बटालियन के लिए नीरज चोपड़ा ने भरी हुंकार, सेना के साथ भारत के बाहुबली

Published on

नई दिल्ली

भारत के गोल्डन बॉय और सेना में राजपूताना राइफल्स के जवान नीरज चोपड़ा ने अपनी बटालियन के हुंकार भरी है। नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बटालियन के पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, पूरा देश अपनी सेना के साथ है। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारतीय खेल जगत के सितारों में रोष फूट गया है। बड़ी-बड़ी खेल हस्तियां पाकिस्तान के नापाक इरादों की लताड़ लग रहे हैं।

इससे पहले भी नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। नीरज ने लिखा था कि, ‘हमें अपने बहादुर भारतीय सेना पर गर्व है जो हमारे देश के खातिर लड़ रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। आइए हम सब अपना योगदान दें और इस समय सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करें। जय हिन्द जय भारत जय हिन्द की सेना।’

राजपुताना राइफल्स के जवान हैं नीरज
बता दें कि नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में 4 राजपूताना बटालियन के जवान हैं। भारतीय सेना में नीरज चोपड़ा सूबेदार के पद पर हैं। नीरज साल 2016 में ट्रैक एंड फील्ड जूनियर विश्व चैंपियनशिप और साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सेना में शामिल हुए थे। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद वह अपने पूरे यूनिट से मुलाकात की थी। उनके नाम पर सेना में एक स्टेडियम भी है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...