28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलभारतीय पत्रकार से बदसलूकी पर रमीज राजा की सफाई, बोले-उसने भड़काने की...

भारतीय पत्रकार से बदसलूकी पर रमीज राजा की सफाई, बोले-उसने भड़काने की…

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन रमीज राजा काफी सुर्खियों में रहे हैं. हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तानी टीम की हार के बाद रमीज राजा अपना आपा खो बैठे थे. दरअसल रमीज राजा से जब फाइनल हारने के बाद सवाल पत्रकार सवाल पूछ रहे थे, तब वह एक भारतीय पत्रकार से बदसलूकी पर भी उतर आए.

इसी दौरान एक भारतीय पत्रकार ने भी उनसे सवाल किया और कहा कि पाकिस्तानी आवाम काफी नाखुश है. इसपर रमीज राजा बिफर गए और उन्होंने तुरंत कहा कि आप इंडिया से होंगे, तो आपकी आवाम तो काफी खुश होगी. आप इस तरह नहीं पूछ सकते हैं, इतना कहते ही रमीज राजा आगे बढ़ गए थे और उन्होंने भारतीय पत्रकार के फोन को नीचे कर दिया था.

अब राजा ने शनिवार को अपने यूट्यूब शो ‘फैन्स फोरम विद रमीज’ पर उस पूरी घटना के बारे में स्पष्टीकरण दिया. राजा ने दावा किया कि उस पत्रकार ने भड़काऊ बयान दिया था. राजा ने कहा, ‘उन्होंने जो लाइन कही वह सही नहीं थी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सभी प्रशंसक एशिया कप फाइनल के परिणाम से परेशान हैं. मेरा सवाल था कि उन्हें यह कैसे पता चला? आप पाकिस्तान से लगभग 2000 मील दूर हैं तो आप कैसे जानते हैं कि प्रशंसक नाखुश हैं? यह पूरी तरह से भड़काऊ बयान था.’

फाइनल में श्रीलंका ने 23 से दी थी मात
पिछले रविवार (11 सितंबर) को दुबई में हुए एशिया कप फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया था. बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद श्रीलंका ने 20 ओवर्स में छह विकेट पर 170 रन बनाए. श्रीलंका के लिए भानुका राजपक्षे ने सर्वाधिक 45 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए. वहीं पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ तीन विकेट लेकर सबसे तेज गेंदबाज रहे. जवाब में पाकिस्तान 20 ओवर में 147 रन ही बना सका था. प्रमोद मदूसन ने चार और वानिंदु हसारंगा ने तीन विकेट चटकाकर पाकिस्तानी बैटिंग की कमर तोड़कर रख दी थी.

आफरीदी-राजा के बीच जारी जुबानी जंग
उधर रमीज राजा और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी के बीच भी जुबानी जंग जारी है. शाहिद आफरीदी ने कहा था कि गेंदबाज शाहीन आफरीदी खुद के पैसे से लंदन इलाज कराने पहुंचे हैं. शाहिद आफरी के इस दावे के बाद रमीज राजा ने पलटवार किय. रमीज राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान इस पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण कहा. राजा ने याद दिलाया कि कैसे पीसीबी की मेडिकल टीम ने दिन-रात काम किया था, जब मोहम्मद रिजवान पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान बीमार पड़ गए थे.

 

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...