9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलरविंद्र जडेजा की मैदान पर धमाकेदार वापसी, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की उड़ गई...

रविंद्र जडेजा की मैदान पर धमाकेदार वापसी, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की उड़ गई होगी नींद

Published on

चेन्नई

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले रविंद्र जडेजा ने मैदान पर वापसी कर ली है। सितंबर में एशिया कप के दौरान जडेजा चोटिल हो गए थे। करीब चार महीने बाद वह सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेलने उतरे। उनकी टीम के सामने तमिलनाडु की चुनौती है। तमिलनाडु की पहली पारी में जडेजा को 24 ओवर में सिर्फ एक ही विकेट मिला था। लेकिन दूसरी पारी में उनका धमाका देखने को मिला।

जडेजा ने झटके 7 विकेट
रविंद्र जडेजा ने एमए चिदंबरम स्टेडियम पर तमिलनाडु की दूसरी पारी में 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। 17.1 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 53 रन खर्च किये। अपने पहली ही ओवर में उन्होंने शाहरुख खान (2) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद बाबा इंद्रजीत (28) भी उनकी गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने फॉर्म में चल रहे विजय शंकर को भी एलबीडब्ल्यू किया। 75 रनों पर चौथा विकेट खोलने वाली तमिलनाडु की पारी 133 रनों पर सिमट गई।

हालांकि बल्लेबाजी में सौराष्ट्र के कप्तान रविंद्र जडेजा कुछ खास नहीं कर पाए। 23 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 15 रन बनाए। उनकी टीम 192 रनों पर ऑलआउट हो गई। तमिलनाडु ने पहली पारी में 321 रन बनाए थे। मैच की चौथी पारी में सौराष्ट्र के सामने जीत के लिए 266 रनों का लक्ष्य है। टीम ने 4 रन पर एक विकेट खो दिये हैं।

घरेलू मैदान पर बेजोड़ रिकॉर्ड
टेस्ट मैचों में रविंद्र जडेजा का रिकॉर्ड घरेलू मैदान पर दमदार है। उन्होंने भारत में अभी तक 36 टेस्ट खेले हैं। इसमें उन्होंने 172 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। वह घरेलू मैदान पर 5वें सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं। जडेजा का पारी में बेस्ट प्रदर्शन 48 रन देकर 7 विकेट है।

बल्लेबाजी में भी उन्होंने 49 पारियों में 41.63 की औसत से 1457 रन ठोके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 10 फिफ्टी निकली। जडेजा की सबसे बड़ी पारी 175* रनों की है। उन्होंने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में ये रन बनाए थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...