7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलरविंद्र जडेजा ने टपकाया लड्डू सा कैच, कहीं टीम इंडिया के लिए...

रविंद्र जडेजा ने टपकाया लड्डू सा कैच, कहीं टीम इंडिया के लिए भारी ना पड़ जाए

Published on

धर्मशाला

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 21वां मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह टक्कर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हो रही है। मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दमदार शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड के दो विकेट 50 रन के भीतर झटक लिए, लेकिन इसके बाद रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने पारी को संभाल लिया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों की कोशिश लगातार जारी रही और मौके भी बनाए लेकिन, इस दौरान रविंद्र जडेजा ने रचिन रविंद्र का एक आसान सा कैच छोड़ा दिया।

रचिन रविंद्र का यह कैच मोहम्मद शमी की गेंद पर छूटा था। रविंद्र जडेजा को टीम इंडिया का सबसे बेहतरीन फील्डर माना जाता है, लेकिन मोहम्मद शमी की इस गेंद पर उनसे चूक हो गई। रचिन को जो जीवनदान मिला उसका उन्होंने बेहतरीन अंदाज में फायदा उठाया। इसके बाद रचिन अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। हालांकि इसके बाद वह अपने अर्धशतक में सिर्फ 25 रन ही जोड़ पाए और 75 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में रचिन ने 87 गेंदों का सामना किया जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

सिर्फ इतना ही नहीं, रचिन रविंद्र को पारी के 29वें ओवर में भी एक बड़ा जीवनदान मिला जब वह मोहम्मद सिराज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट करार दिए थे। हालांकि उन्होंने DRS का इस्तेमाल किया और रिव्यू में वह बच गए। ऐसे में यह माना जा सकता है कि भारत के खिलाफ इस मुकाबले में रचिन रविंद्र बहुत ही भाग्यशाली साबित हुए हैं।

टीम इंडिया ने जीता था टॉस
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। टीम इंडिया टूर्नामेंट में लगातार चार मैच जीत चुकी है और न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी कोशिश होगी कि वह जीत पंजा लगाए। हालांकि उसके लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।दरअसल, न्यूजीलैंड की टीम भी विश्व कप 2023 में दमदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चार मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर विराजमान है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...