9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलरिले रोसो ने ठोकी वर्ल्ड कप की पहली सेंचुरी, 52 गेंदों की...

रिले रोसो ने ठोकी वर्ल्ड कप की पहली सेंचुरी, 52 गेंदों की ताबड़तोड़ पारी से रचा इतिहास

Published on

सिडनी

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 वर्ल्ड कप का पहला शतक आ चुका है। साउथ अफ्रीका के रिले रोसो ने बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को दिन के पहले मुकाबले में यह कमाल किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 56 गेंद में 109 रन बनाए। दूसरे ओवर में आते ही ताबड़तोड़ शॉट्स लगाने शुरू कर दिए। 194.64 की स्ट्राइक रेट से इस खब्बू बल्लेबाज ने 8 छक्के और 7 करारे चौके जमाए।

पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज
रिले रोसोटी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन चुके हैं। रिले रोसो से पहले पहले टी-20 वर्ल्ड कप में क्रिस गेल, सुरेश रैना, महेला जयवर्धने, ब्रैंडन मैकुलम, एलेक्ल हेल्स, अहमद शहजाद, तमीम इकबाल और जोस बटलर शतक लगा चुके हैं। कैरेबियन तूफान गेल ने टी-20 वर्ल्ड कप में दो बार शतक लगाया है।

लगातार दूसरा टी-20 शतक
रिले रोसो का यह लगातार दूसरा टी-20 इंटरनेशनल शतक है, इससे पहले भारत दौरे में उन्होंने 4 अक्टूबर 2022 को इंदौर टी-20 में धमाकेदार 100 रन की पारी खेली थी। साउथ अफ्रीकी टी-20 टीम में 6 साल बाद वापसी करते हुए रोसो की पिछली सात पारियों का स्कोर। यानी इन 7 पारियों में रोसो ने 68.0 की औसत से 340 रन बनाए हैं। 184.78 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए उन्होंने 2 शतक और एक अर्धशतक लगाया है।
109 (56)
100* (48)
0 (2)
0 (1)
31 (18)
96* (55)
4 (4)

साउथ अफ्रीका ने दिया रन का लक्ष्य
रिले रोसो के अलावा क्विंटन डीकॉक ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 38 गेंद पर 63 रन बनाए। दोनों ने मिलकर बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने 3 ओवर में 46 रन देकर एक विकेट चटकाए।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...