8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलरिंकू स‍िंंह ने पहली ही पारी में काटा गदर, छक्के-चौके में किया...

रिंकू स‍िंंह ने पहली ही पारी में काटा गदर, छक्के-चौके में किया डील, इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री

Published on

डबलिन

इंडियन प्रीमियर लीग में बवाल काटने के बाद टीम इंडिया में एंट्री पाने वाले रिंकू सिंह ने अपनी पहली ही पारी में गदर मचा दिया। आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में 21 गेंद में 38 रन कूट दिए। पांचवें नंबर पर उतरे रिंकू ने पहले पिच की मिजाज को समझा। लगातार विकेट खो रही टीम इंडिया को सहारा दिया और फिर एक बार सेट होने के बाद पारी फिनिश करके ही लौटे। 180.95 की स्ट्राइक रेट से रिकू ने दो चौैके और तीन छक्के मारे। लग रहा था कि वह अपनी पहली ही पारी में अर्धशतक भी ठोक देंगे, लेकिन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में 19.5 ओवर में कैच आउट हो गए। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि रिंकू सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन उस मैच में उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला था। रिंकू और शिवम दुबे ने 19वें और 20वें ओवर में क्रमश: 22 और 20 रन निकाले।

भारत ने बनाए 185 रन
रूतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और रिंकू सिंह की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने दूसरे टी-20 मैच में पांच विकेट पर 185 रन बनाए। गायकवाड़ ने 43 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए जबकि संजू सैमसन ने 26 गेंद में 40 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था। भारतीय पारी का आगाज काफी आक्रामक रहा जब सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जोश लिटिल की गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया।जायसवाल ने 11 गेंद में 18 रन बनाए। जायसवाल इस आक्रामक शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और क्रेग यंग ने उन्हें डीप में कुर्टिस कैम्फर के हाथों लपकवाया। गायकवाड़ ने टी-20 क्रिकेट में दूसरा अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने व्हाइट को उसके सिर के ऊपर से छक्का लगाया। गायकवाड़ की पारी का अंत मैकार्थी की धीमी गेंद पर हुआ और मिडआफ में हैरी टेक्टर ने उनका कैच लपका।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...