12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलयुजवेंद्र चहल ने आईपीएल में हैट्रिक लिया तो गदगद हो गईं आरजे...

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में हैट्रिक लिया तो गदगद हो गईं आरजे मैहवश, यूं जाहिर की अपनी खुशी

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 में युजवेंद्र चहल ने कमाल कर दिया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए सीजन पहली हैट्रिक ली। पंजाब किंग्स के इस लेग स्पिनर ने यह कारनामा तब किया जब वह 19वां ओवर डालने आए। चहल ने दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को लगातार आउट कर हैट्रिक पूरी की। इसी ओवर में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का भी महत्वपूर्ण विकेट लिया था। श्रेयस अय्यर ने चहल को गेंदबाजी करने का मौका दिया और चहल ने इसे सही साबित कर दिखाया।

आरजे मैहवश ने किया पोस्ट
युजवेंद्र चहल के हैट्रिक विकेट पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे मैहवश ने रिएक्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इसमें मैवहश ने लिखा- भगवान वाला मोड चालू हो गया है क्या? युजी चहल आपकी स्ट्रेंथ वॉरियर वाली है। यह स्टोरी सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल भी हो गई। हाल के दिनों में मैहवस चहल के साथ काफी दिखी हैं। वह चहल को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी पहुंच रही हैं।

युजवेंद्र चहल ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा को आउट किया। हुड्डा का कैच प्रियांश आर्य ने पकड़ा। इसके बाद अंशुल कंबोज इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्रीज पर आए। चहल ने कंबोज को सीधी गेंद डाली। कंबोज गेंद को समझ नहीं पाए और गेंद सीधे विकेट पर जा लगी। फिर नूर अहमद खेलने आए। उन्होंने हैट्रिक बॉल पर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची चली गई। लॉन्ग ऑन पर खड़े मार्को यानसेन ने कैच पकड़ लिया।

दो बार हैट्रिक लेने वाले तीसरे खिलाड़ी
युजवेंद्र चहल ने उसी ओवर की दूसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी का विकेट भी लिया था। धोनी छक्का मारने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हो गए। यह आईपीएल में युजवेंद्र चहल की दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2022 में भी हैट्रिक ली थी। तब वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। आईपीएल में एक से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले वह गेंदबाज हैं। अमित मिश्रा ने तीन बार (2008, 2011 और 2013) हैट्रिक ली है। युवराज सिंह ने दो बार (2009) यह कारनामा किया है। अब युजवेंद्र चहल भी दो हैट्रिक (2022, 2025) के साथ इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...