8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलरोहित-गिल के शतकीय धमाल का कमाल, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 386...

रोहित-गिल के शतकीय धमाल का कमाल, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 386 का टारगेट

Published on

इंदौर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की सीरीज का आखिरी वनडे इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 385 रन बनाए। भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक लगाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। हार्दिक पंड्या 38 गेंद में 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने 3-3 विकेट लिए। माइकल ब्रेसवेल ने एक विकेट लिया।

भारत ने इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 385 का स्कोर बनाया है. टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल ने 112 और रोहित शर्मा ने 101 रनों की पारी खेली. आखिर में हार्दिक पंड्या ने तूफानी 54 रन बनाए और टीम इंडिया को बड़े स्कोर की तरफ धकेला. अगर अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली 36, ईशान किशन 17 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बना पाए. शार्दुल ठाकुर ने भी 25 रनों की पारी खेली.

भारतीय टीम यह मैच जीतती है, तो सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप करेगी. इस सीरीज का पहला वनडे मैच हैदराबाद में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने रोमांचक तरीके से 12 रनों से जीत दर्ज की थी. इस मैच में ओपनर शुभमन गिल ने 208 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली थी. जबकि रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया 8 विकेट से जीती थी. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज से पहले पिछले 10 में से सिर्फ एक ही वनडे मैच जीता था. इस दौरान टीम इंडिया को 6 मैचों में हार मिली है. जबकि तीन मुकाबले बेनतीजा रहे थे.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...