8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलरोहित-कोहली नहीं खेलेंगे तीसरा वनडे? तो ऐसी दिखेगी टीम इंडिया

रोहित-कोहली नहीं खेलेंगे तीसरा वनडे? तो ऐसी दिखेगी टीम इंडिया

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने उतरेगी. टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम कई अहम बदलाव के साथ उतर सकती है. कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ियों ने यह सलाह दी है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा को तीसरा वनडे मैच नहीं खेलना चाहिए. ऐसा क्यों कहा जा रहा है और अगर ऐसा होता है तो किस तरह की तस्वीर बन सकती है, जानिए…

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी है और 2-0 से आगे चल रही है. तीसरा मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है. माना जा रहा है कि भारतीय टीम कई बदलावों के साथ यहां उतर सकती है, जिन प्लेयर्स को अभी तक मौका नहीं मिला है उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है.

दिग्गजों ने दी है ऐसी सलाह
टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री, पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर समेत अन्य कुछ दिग्गजों ने सलाह दी है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस मैच में आराम लेना चाहिए. इस वनडे मैच की जगह सीनियर प्लेयर्स को रणजी ट्रॉफी का कोई मुकाबला खेलना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि फरवरी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है.

पूर्व खिलाड़ियों ने तैयारियों के मद्देनज़र यह बात कही है, ताकि टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी इस बड़ी चुनौती के लिए तैयार हो सकें. हालांकि, ऐसा होता मुश्किल ही दिख रहा है. बता दें कि वनडे टीम के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेलनी है जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर प्लेयर्स को नहीं चुना गया है.

सीनियर्स को मिला आराम तो…
अगर रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को तीसरे वनडे में आराम मिलता है तो यहां पूरी तरह से नई टीम उतर सकती है. हालांकि, इसकी उम्मीद काफी कम ही है. रोहित-विराट के अलावा शमी-सिराज भी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ के लिए काफी अहम हैं. रोहित की गैर-मौजूदगी में हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं, जबकि विराट कोहली की जगह रजत पाटीदार को खेलने का मौका मिल सकता है.

दूसरी ओर युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक जैसे प्लेयर्स भी इस सीरीज़ में अभी तक नहीं खेल पाए हैं. ऐसे में इन दोनों के पास भी मौका होगा कि वह तीसरे वनडे में प्लेइंग-11 में शामिल हो और टीम इंडिया के लिए धमाल मचा सकें. बता दें कि 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे है, जबकि 27 जनवरी, 29 जनवरी और 1 फरवरी को टी-20 मैच है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...