10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलगजनी बन गए रोहित शर्मा, भूले अपना ही फैसला, टॉस के बाद...

गजनी बन गए रोहित शर्मा, भूले अपना ही फैसला, टॉस के बाद नहीं रुक रही थी किसी की हंसी

Published on

रायपुर

भारतीय टीम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेल रही है। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने सीरीज के पहले मैच को अपने नाम किया था। इस मैच को जीतकर टीम सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में गिरा और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

फैसला भूल गए रोहित
मैच के लिए टॉस होने के बाद मजेदार घटना हुई। भारतीय टीम ने टॉस जीता लेकिन कप्तान रोहित शर्मा भूल गए कि उन्हें क्या फैसला करना है। वह थोड़ी देर तक सोच में पड़ गए। इस समय मैच रेफरी और न्यूजीलैंड के कप्तान लगातार उनकी तरफ देखकर हंस रहे थे। रोहित ने थोड़ी देर सोचने के बाद कहा- पहले गेंदबाजी।

फिर रवि शास्त्री से बात करने पर रोहित ने कहा- मैं भूल गया कि हम क्या करना चाहते थे, टॉस के फैसले के बारे में टीम के साथ काफी चर्चा की, मुश्किल परिस्थितियों में खुद को चुनौती देना चाहता था, लेकिन हम पहले गेंदबाजी करेंगे।

टीम में कोई बदलाव नहीं
भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। शार्दुल ठाकुर की जगह उमरान मलिक को मौका देने की बात हो रही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं न्यूजीलैंड ने भी अपनी टीम में बदलाव नहीं किया है।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...