5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलभारी कन्फ्यूजन में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या के लिए दुखी हो या...

भारी कन्फ्यूजन में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या के लिए दुखी हो या मोहम्मद शमी के लिए खुश?

Published on

नई दिल्ली

अंग्रेजी क्रिकेट कमेंटेटर्स अक्सर एक शब्द का इस्तेमाल करते हैं- स्वीट हेडेक… यानी मीठा सिरदर्द। उन स्थितियों में जहां आप अच्छी चीजों की वजह से परेशानी में होते हैं, उसे स्वीट हेडेक कहते हैं। मसलन जब आपको 15 खिलाड़ियों में से सिर्फ 11 प्लेयर्स का ही चुनाव करना हो तो वहां ये लाइन फिट बैठती है। मौजूदा वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इन्हीं हालातों से गुजर रहे हैं। शुरुआती चार मैच में मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश से बाहर रखना उनके लिए कतई आसान नहीं था। मगर अब बांग्लादेश वाले मैच में इंजर्ड हुए हार्दिक पंड्या अगले कुछ और मुकाबलों से भी बाहर रह सकते हैं। ऐसे में कम के कम अगले कुछ मैच में अब रोहित शर्मा उस उलझन से मुक्त रहेंगे कि शमी को खिलाए या फिर हार्दिक पंड्या को। भारत को अपना अगला मुकाबला गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को लखनऊ में और दो नवंबर को मुंबई में श्रीलंका से खेलना है।

अगले कुछ मैच नहीं खेलेंगें पंड्या
हार्दिक पंड्या टखने की चोट से उबर नहीं पाए हैं, जिसके कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। पुणे में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ही गेंद पर क्षेत्ररक्षण करते हुए पंड्या के टखने में चोट लगी थी और वह 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। बड़ौदा का यह खिलाड़ी चोट से उबरने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) चला गया था। एनसीए के एक सूत्र ने बताया, ‘हार्दिक का उपचार चल रहा है। उसके बाएं टखने की सूजन काफी कम हुई है, लेकिन वह सप्ताहांत ही गेंदबाजी की शुरुआत करेगा। इस समय उन्हें उबरने का समय देना महत्वपूर्ण है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम अधिकतम एहतियात बरतना चाहती है। टीम चाहती है कि वह नॉकआउट चरण के लिए पूरी तरह फिट हों।’

शमी ने पहले ही मैच में खोला ‘पंजा’
पंड्या का गुरुवार को फिटनेस परीक्षण हो सकता है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम इसी के आधार पर उनकी वापसी की तारीख तय करेगी। इस दौरान उनकी गेंदबाजी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और देखा जाएगा कि पूरा जोर लगाकर गेंदबाजी करते हुए बाएं पैर के टखने को लेकर वह असहज तो नहीं हैं।

पंड्या की अनुपस्थिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम एकादश में सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी को जगह मिली थी। शमी ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए थे, लेकिन लखनऊ की पिच से धीमे गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है और ऐसे में इस मैच के लिए रविचंद्रन अश्विन को एकादश में जगह मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो बल्लेबाजी भी मजबूत होगी क्योंकि अश्विन आठवें नंबर पर खेलेंगे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...