11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलमहाराष्ट्र विधानसभा में रोहित शर्मा ने मराठी में लिए सूर्या के मजे,...

महाराष्ट्र विधानसभा में रोहित शर्मा ने मराठी में लिए सूर्या के मजे, लोटपोट सीएम शिंदे और फडणवीस

Published on

मुंबई

स्वदेश लौटने के बाद से ही विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का सम्मान समारोह जारी है। चार जुलाई की शाम मुंबई में खुली बस पर निकली विक्ट्री परेड के अगले ही दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को महाराष्ट्र विधानसभा में आमंत्रित किया गया। रोहित शर्मा के साथ भारतीय स्क्वॉड में शामिल महाराष्ट्र के अन्य खिलाड़ी जैसे सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भी इस दौरान सदन में मौजूद थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन चैंपियंस का स्वागत किया। इस दौरान रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र विधानसभा में मराठी में भाषण भी दिया।

मराठी में फर्राटेदार भाषण
महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में पले-बढ़े रोहित शर्मा को जैसे ही अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए माइक पर आमंत्रित किया गया तो पूरा सदन उनके नाम से गूंज उठा। लगातार मुंबईच्या राजा रोहित शर्मा के जयकारे लगाए जा रहे थे। इससे पहले महाराष्ट्र की पारंपरिक नृत्य के बीच पुष्पवर्षा से चारों खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। 2 मिनट 41 सेकंड लंबे वीडियो में रोहित शर्मा ने सबसे पहले तो सभी को नमस्कार किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद किया। आगे बोलते हुए उन्होंने अपनी विश्व विजेता टीम की तारीफ की। विश्व कप जीत को एक सपना पूरा होने जैसा बताया।

सूर्यकुमार यादव के लिए मजे
अपने मजेदार अंदाज के लिए मशहूर रोहित ने आगे सूर्यकुमार यादव को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘अभी सूर्या ने बताया कि वो आखिरी कैच में बॉल उसके हाथ में आकर बैठ गई। अच्छा हुआ कि बैठ गई नहीं तो आगे मैं उसे बिठा देता।’ रोहित शर्मा की ये बात सुनते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस, अजीत पवार समेत सदन में मौजूद विधायक, विधान परिषद सदस्य ठहाके लगाकर हंसने लगे। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवासा ‘वर्षा बंगले’ में एक कार्यक्रम के दौरान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को सम्मानित किया।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...