8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने विराट कोहली का लिया बदला, कुछ ही दिनों में...

रोहित शर्मा ने विराट कोहली का लिया बदला, कुछ ही दिनों में चूर कर दिया बाबर आजम का विश्व रिकॉर्ड

Published on

गयाना:

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 के अहम मुकाबले में अपनी विध्वंसक बैटिंग से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हिटमैन ने 41 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्के के दम पर 92 रनों की तूफानी पारी खेली। वह इस मैच में शतक से भले ही चूक गए, लेकिन कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना डाले। साथ ही उन्होंने इसी महीने विराट कोहली को इंटरनेशनल टी20 में सबसे अधिक रनों के मामले में पीछे छोड़ने वाले बाबर आजम से भी अपने साथी का बदला ले लिया। बता दें कि भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराया।

उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन का विश्व रिकॉर्ड बनाया। भारतीय स्टार ने बाबर आजम और विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए इस प्रारूप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नए बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शतक के करीब थे, लेकिन आठ रन से चूक गए। मिशेल स्टार्क ने उन्हें आउट किया, जिसके एक ओवर में रोहित ने कुल 29 रन कूटे थे, जिसमें बल्ले से 28 रन थे। रोहित ने पारी की शुरुआत 4053 टी20 इंटरनेशनल रनों के साथ की। उस समय बाबर (4145 रन) सबसे आगे थे, जबकि कोहली (4103 रन) दूसरे स्थान पर थे।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच रन बेस्ट स्कोर ऑसत स्ट्राइक रेट
रोहित शर्मा (भारत) 157 4165 121* 32.03 140.75
बाबर आजम (पाकिस्तान) 123 4145 122 41.03 129.08
विराट कोहली (भारत) 123 4103 122* 48.84 137.31
पॉल स्टार्लिंग (आयरलैंड) 145 3601 115* 27.07 134.61
मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) 122 3531 105 31.81 135.7

रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 41 गेंदों में 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी ने उन्हें शीर्ष पर पहुंचा दिया और अब उनके नाम 4165 रन हैं। रोहित ने मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 29 रन कूटे, जबकि पैट कमिंस की गेंद पर 100 मीटर का छक्का लगाया।

रोहित टी20 इंटरनेशनल में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज
इस बीच रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अपनी धमाकेदार पारी के दौरान भारतीय कप्तान ने आठ छक्के और सात चौके लगाए। उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए पांच छक्कों की जरूरत थी और उन्होंने पैट कमिंस की गेंद पर डीप मिडविकेट पर 100 मीटर का छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

रोहित ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी कप्तान द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...