9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलरोहित, विराट व SKY ने बरसाए चौके-छक्के, NED को मिला 180 रनों...

रोहित, विराट व SKY ने बरसाए चौके-छक्के, NED को मिला 180 रनों का लक्ष्य

Published on

नई दिल्ली

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के सामने जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद अर्धशतक जड़े। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उप-कप्तान केएल राहुल तीसरे ही ओवर में मात्र 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लगातार दूसरे मैच में राहुल का बल्ला खामोश रहा है।

पहले 6 ओवर में नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने अपना शिकंजा कसा हुआ था। भारत पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 32 ही रन बना पाया था। 9वें ओवर में भारत ने 50 रन पूरे किए। 10 ओवर तक टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन था। रोहित और कोहली के बीच इस दौरान अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई। रोहित शर्मा ने लय हासिल करते हुए 35 गेंदों पर अपना 29वां अर्धशतक भी जड़ा, मगर वह 53 रन बनाकर क्लासेन का शिकार बने।

इसके बाद कोहली का साथ देने आए सूर्यकुमार यादव ने 95 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। विराट कोहली ने 37 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। इस पारी के दम पर वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में क्रिस गेल को पछाड़ते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं पारी की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाते हुए 25 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। कोहली 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...