12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार 5वें मुकाबले में हासिल की जीत, दिल्ली...

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार 5वें मुकाबले में हासिल की जीत, दिल्ली को महसूस हुई ऋषभ पंत की कमी

Published on

बेंगलुरु:

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार 5वीं जीत दर्ज कर ली है। अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराया। इस हार के साथ ही दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। दिल्ली और आरसीबी दोनों के 13 मैच में 12 पॉइंट हैं। हालांकि दिल्ली का नेट रन रेट माइनस में है और इसी वजह से उसके आगे जाने की संभावना काफी कम है। चेन्नई की जीत के बाद आरसीबी के लिए भी आगे जाना मुश्किल हो गया है। पहले बैटिंग करते हुए नौ विकेट पर 187 रन बनाए। दिल्ली की टीम आखिरी ओवर में 47 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पाटीदार ने फिर बल्ले से किया कमाल
रजत पाटीदार ने 32 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों से 52 रन की पारी खेली। उन्होंने विल जैक्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी भी की। जैक्स के बल्ले से 29 गेंद में 41 रन निकले। कैमरन ग्रीन ने अंत में 24 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए। दिल्ली की ओर से रसिख सलाम और खलील अहमद ने दो-दो विकेट चटकाए। ईशांत शर्मा, मुकेश शर्मा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।

दिल्ली के कार्यवाहक कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने चौथे ओवर में 36 रन के स्कोर तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान फाफ डु प्लेसी और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए। 27 रन बनाने वाले कोहली ने ईशांत शर्मा पर दो छक्के जड़े लेकिन इस तेज गेंदबाज की गेंद पर विकेटकीपर अभिषेक पोरेल को कैच दे बैठे। पाटीदार ने आते ही मुकेश पर तीन चौके मारे जबकि अक्षर का स्वागत छक्के के साथ किया। आरसीबी ने पावरप्ले में दो विकेट पर 61 रन बनाए।

आरसीबी के रनों का शतक 10वें ओवर में पूरा हुआ। इस दौरान दिल्ली के फील्डर्स ने पाटीदार और जैक्स को 4 कैच गिराए पाटीदार ने खलील की गेंद पर एक रन के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगले ओवर में रसिख सलाम की गेंद पर अक्षर को कैच दे बैठे। जैक्स भी इसके बाद कुलदीप की गेंद पर अक्षर को कैच थमा गए। कैमरुन ग्रीन ने अंत में पारी को संभाला लेकिन इसके बावजूद आरसीबी की टीम अंतिम 10 ओवर में सात विकेट पर 77 रन ही बना सकी। दिनेश कार्तिक का खाता भी नहीं खुला।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...