15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeखेलRR vs CSK: जीत की पट्री पर लौटी राजस्थान, चेन्नई को 32...

RR vs CSK: जीत की पट्री पर लौटी राजस्थान, चेन्नई को 32 रन से दी करारी शिकस्त

Published on

जयपुर

आईपीएल 2023 का 37वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 27 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में जीत मेजबान टीम राजस्थान की रही। संजू सैमसन की टीम ने इस सीजन चेन्नई को खेले गए दोनों मुकाबले में मात दी है। आरआर यह मुकाबला 32 रन से अपने नाम करने में सफल रहा। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बोर्ड पर लगा गिए। 203 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी की टीम 32 रन चे चूक गई और सीजन का तीसरा मैच हार गई।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जोकि काफी असरदार भी साबित हुआ। आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बना दिए। रॉयल्स को इस बड़े टोटल तक पहुंचाने में यशस्वी जायसवाल (77), ध्रूव जुरेल (34) और देवदत्त पडिक्कल ने अहम भूमिका निभाई। वहीं चेन्नई की तरफ से मथीशा पथिराना 2 विकेट लेकर सूबसे सफल गेंदबाज रहे। हालांकि वह थोड़े महंगे भी साबित हुए। इसके अलावा महीश तीक्षणा और रविंद्र जडेजा को भी 1-1 सफलता मिली।

32 रन से हारी चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स 203 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना पाई और 32 रन से यह मुकाबला हार गई। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाए। उन्होंने 52 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 4 छक्के और 2 चौके लगाए। वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने भी 47 रन की शानदार पारी खेली। जडेजा और मोईन अली ने भी 23-23 रन बनाए। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज एडम जाम्पा रहे। उन्होंने 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके।

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...