15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलरसेल निकले तुरुप के इक्के, एक के बाद SRH को ट्रिपल झटके,...

रसेल निकले तुरुप के इक्के, एक के बाद SRH को ट्रिपल झटके, फाइनल में KKR बना ‘काल’

Published on

चेन्नई

आंद्रे रसेल वैसे तो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन आईपीएल 2024 में वह गेंद से भी कमाल का प्रदर्शन करते नजर आए। इस धाकड़ ऑलराउंडर ने फाइनल में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और मीडियम पेस से सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को चकमा देते रहे। आंद्रे रसेल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए तीन बड़े शिकार किए। पहले एडन मार्करम जैसी बड़ी मछली फंसाई फिर अब्दुल समद सरीखे विस्फोटक बल्लेबाज को निपटाया और पैट कमिंस जैसे खतरनाक खिलाड़ी को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को सिर्फ 113 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। रसेल ने मैच में 2.3 ओवर फेंकते हुए सिर्फ 19 रन देकर तीन विकेट झटके।

मार्करम का विकेट टर्निंग पॉइंट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब थी। पहले ओवर से जो झटका लगना शुरू हुआ वो आखिरी ओवर तक चलता रहा। 10 ओवर तक ही टीम ने सिर्फ 61 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। 11वें ओवर की जिम्मेदारी अब कप्तान श्रेयस अय्यर ने आंद्रे रसेल को सौंपी। क्रीज पर एडन मार्करम और हेनरिक क्लासेन जैसे दो सेट बल्लेबाज थे। दोनों साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज हैदराबाद की स्थिति को सुधार सकते थे। मगर रसेल ने आते ही इस साझेदारी को तोड़ दिया। दूसरी ही गेंद पर एडन मार्करम ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया और मिचेल स्टार्क ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की। मार्करम 20 रन बनाकर डगआउट लौटे।

समद के बाद कमिंस का काम तमाम
11 के बाद 13वां ओवर भी आंद्रे रसेल को मिला, इसकी चौथी गेंद पर अब्दुल समद (4) आउट हुए। यह हैदराबाद को 77 रन पर लगा सातवां झटका था। ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज गति की गेंद को समद कवर्स की ओर ड्राइव करना चाहते थे, लेकिन गेंद टप्पा खाकर तेजी से बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर की तरफ गई, जिसे रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने दाईं ओर डाइव लगाकर लपक लिया।

Hyderabad – 113/10 18.3 ओवर्स पैट कमिंस को आंद्रे रसेल, आउट!! कैच आउट!! कॉट मिचेल स्टार्क बोल्ड आंद्रे रसेल| महज़ 113 रनों पर सिमट गई हैदराबाद की टीम| ये इंडियन टी20 लीग के फाइनल मुकाबले का सबसे कम स्कोर बना है| कप्तान पैट कमिंस 24 रनों पर बने आंद्रे रसेल का तीसरा शिकार| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर मिचेल स्टार्क ने इस बार कोई ग़लती नहीं की और कैच को पूरा किया है| ट्रॉफी को अपने कब्ज़े में करने के लिए कोलकाता को 114 रनों की दरकार है| कमिंस ने इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया था जिसे फील्डर ने सीमा रेखा के ठीक आगे लपक लिया|

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...