10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलसचिन तेंदुलकर ने भेंट की PM मोदी को टीम इंडिया की जर्सी,...

सचिन तेंदुलकर ने भेंट की PM मोदी को टीम इंडिया की जर्सी, काशी में किया गया क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

Published on

वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी खुली जीप में काशी के लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, मदन लाल, रोजर बिन्नी समेत कई क्रिकेटर मौजूद रहे। गंजारी स्थित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

स्टेडियम के शिलान्यास के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पीएम मोदी को टीम इंडिया की जर्सी भी भेंट की। पीएम मोदी को भेंट की गई इस जर्सी पर नमो लिखा था। सचिन तेंदुलकर के इस कार्यक्रम में बीसीसीआई के सचिव जय शाह भी उपस्थित थे।

इसके अलावा स्टेडियम के शिलान्यास के इस खास मौके पर कपिल देव की कप्तानी में 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों को भी अतिथि के तौर पर वाराणसी बुलाया गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी स्टेडियम के शिलान्यास के मौके पर भारतीय क्रिकेटरों को इस तरह सम्मानित किया गया है।

बता दें वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 30,000 दर्शकों की क्षमता का होगा। स्टेडियम के दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार होने की संभावना है। स्टेडियम का आकार अर्ध-चंद्राकार होगा, जिसमें लगी फ्लड लाइट्स त्रिशूल के आकार की होगी। बिल्डिंग में बेलपत्र की डिजाइन दिखेगी। डिजाइन में डमरू का आकर भी होगा। गंगा घाट की सीढ़ियों जैसी दर्शक दीर्घा होगी।

स्टेडियम के शिलान्यास के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, काशी में जो नया स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है, उसका लाभ बेट‍ियों को म‍िलेगा। अब बेट‍ियों को स्पोर्ट्स की ट्रेन‍िंग के लिए दूर नहीं जाना होगा। इसी के साथ जो नई एजुकेशन पॉलिसी बनाई गई है, उसमें भी स्‍पोर्ट्स को एक अहम स्थान दिया गया है। देश के सभी राज्यों में स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। यूपी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हजारों करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।’

उन्होंने कहा, ‘जब खेल के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है, तो इसका न केवल युवा खेल प्रतिभाओं के पोषण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी यह अच्छा संकेत होता है। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत का पहला बहुस्तरीय खेल परिसर है, जो दिव्यांगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...