15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलसाई किशोर ने घर में घुसकर लिया हार्दिक पंड्या से अपमान का...

साई किशोर ने घर में घुसकर लिया हार्दिक पंड्या से अपमान का बदला, MI के कप्तान ने बक दी थी गाली!

Published on

मुंबई

आईपीएल 2025 में जब पहली बार गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक दूसरे से भिड़ी थीं तो बड़ा विवाद हुआ था। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या और गुजरात के स्पिनर आर साई किशोर के बीच एमआई की पारी के दौरान माहौल गर्मा गया था। पंड्या ने किशोर के खिलाफ अपशब्द का भी इस्तेमाल किया था। अब अपने अपमान का बदला साई किशोर ने हार्दिक पंड्या से वानखेड़े स्टेडियम में लिया है। बता दें कि इस सीजन दूसरी बार दोनों टीमों का सामना 6 अप्रैल को हुआ। साई ने एमआई के कप्तान से उनके होम ग्राउंड में बदला लिया।

हार्दिक को साई किशोर ने यूं अपने जाल में फसाया
दरअसल, अपने अपमान का बदला साई किशोर ने हार्दिक पंड्या से उनको आउट करकर लिया है। हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 गेंद खेलकर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस की पारी का 13वां ओवर साई किशोर डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर ही हार्दिक पंड्या स्ट्राइक पर आ गए थे।

दूसरी बॉल पर कोई रन नहीं आया। लेकिन तीसरी बॉल पर हार्दिक पंड्या घुटने पर बैठकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे। लेकिन वह गेंद को टाइम नहीं कर पाए और उनका टॉप एज लग गया। ऐसे में गेंद खड़ी हो गई। शुभमन गिल को कैच लपकने के लिए उलटा भागना पड़ा। उन्होंने गेंद को पकड़ने में कोई गलती नहीं की और एक गजब का कैच लपका। इस तरह पंड्या सस्ते में आउट हो गए।

मुंबई ने दिया 156 रन का टारगेट
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के सामने 156 रन का टारगेट रखा।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...