9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलवही फौलादी तेवर, वही ताबड़तोड़ बैटिंग... किंग कोहली ने सिडनी में की...

वही फौलादी तेवर, वही ताबड़तोड़ बैटिंग… किंग कोहली ने सिडनी में की रनों की बौछार, एक और फिफ्टी

Published on

सिडनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी जड़ी है। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ जहां अपनी पारी खत्म की थी सिडनी में वहीं से शुरुआत की। उन्होंने मैच में अपने तूफानी बैटिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और 36 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। यह उनकी लगातार दूसरी हाफ सेंचुरी है।

केएल राहुल के महज 9 रनों पर आउट होने क बाद तीसरे ओवर में बैटिंग करने आए विराट कोहली ने धीमी शुरुआत की, जो परिस्थिति के हिसाब से ठीक थी। इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और टीम को संभाला। जब रोहित एक छोर से चौके-छक्के बरसा रहे थे तो कोहली ने उन्हें स्ट्राइक दिया। इसके बाद जब रोहित आउट हुए तो फिर खुद मोर्चा संभला

उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर टीम को 2 विकेट पर 179 रनों तक पहुंचाया। विराट ने 36 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने तूफानी अंदाज में नाबाद 82 रनों की पारी खेलते हुए मैच का पासा ही पलट दिया था।

वह आज 44 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाकर हाफ सेंचुरी पूरी करने वाले सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 7 चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। इससे पहले रोहित शर्मा 53 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था।

टीम इंडिया सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान को हराकर पहुंची है। मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया था और रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह ने कमाल की बॉलिंग की थी। दोनों के नाम 3-3 विकेट थे।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...