15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलबांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच संजू सैमसन ने मचाई तबाही,...

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच संजू सैमसन ने मचाई तबाही, गेंदबाजों का उतारा बुखार

Published on

अनंतपुर:

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में जारी टेस्ट मुकाबले के बीच संजू सैमसन का एक अलग ही स्वैग देखने को मिला है। घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता दलीप ट्रॉफी में संजू सैमसन ने इंडिया डी के लिए खेलते हुए बल्लेबाजी में तबाही मचा दी। लाल गेंद के इस फॉर्मेट में संजू सैमसन का टी20 वाला विध्वंसक रूप देखने को मिला है। इंडिया बी के खिलाफ संजू ने सिर्फ 49 गेंद में फिफ्टी ठोककर सनसनी मचा दी। संजू सैमसन ने इंडिया डी के लिए ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए पहले दिन के स्टंप्स तक 89 पर पहुंच गए हैं। संजू ने अपनी इस नाबाद पारी में सिर्फ 83 गेंद का सामना किया, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 3 बेहतरीन छक्के भी लगाए।

इससे पहले भी संजू ने अपने बल्ले से कमाल दिखाते हुए दमदार वापसी की थी। संजू की विस्फोटक पारी की मदद से इंडिया डी की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 306 रन बना लिए हैं। इस तरह इंडिया बी के खिलाफ इंडिया डी की टीम ने अपनी दमदार शुरुआत कर ली है। संजू सैमसन के अलावा इंडिया डी के लिए सारांश जैन उनके साथ 26 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं।

टॉप के तीन बल्लेबाजों ने लगाई फिफ्टी
इंडिया डी के लिए पारी में टॉप के तीन बल्लेबाजों ने बैक टू बैक फिफ्टी जड़कर इंडिया बी की हालत खराब कर दी। ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पड्डीकल ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 95 गेंद में 8 चौके की मदद से 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा श्रीकर भरत ने 105 गेंद में 52 रनों की दमदार पारी खेली जबकि रिकी भुई ने 87 गेंद में 8 चौके की मदद से 56 रन बनाए।

हालांकि, इसके बाद इंडिया बी ने अपने दो विकेट जरूर जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन संजू ने सैमसन एक छोड़ को मजबूती से संभाले रखा और तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए इंडिया बी के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। गेंदबाजी में इंडिया बी की तरफ से राहुल चाहर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा मुकेश कुमार और नवदीप सैनी ने भी एक-एक विकेट लिए।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...