9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलपृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली सपना गिरफ्तार, सेल्फी को लेकर हुआ...

पृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली सपना गिरफ्तार, सेल्फी को लेकर हुआ था विवाद

Published on

मुंबई,

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई करने वाली ब्लॉगर और यूट्यूबर सपना गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने सपना को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई ओशिवारा पुलिस ने की है. गिरफ्तारी के बाद सपना गिल का मेडिकल भी कराया गया.जानकारी के मुताबिक, सपना गिल को अब शुक्रवार (17 फरवरी) को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियों होने की उम्मीद है. फिलहाल, आरोपी की ओर से कोई क्रॉस FIR नहीं कराई गई है.

मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होंगी
पुलिस ने इस मामले में बताया है कि ओशिवारा थाने में एक मामला दर्ज किया गया है. इसमें 7 लोगों के खिलाफ शिकायत है कि उन्होंने पहले कार में तोड़फोड़ की. उसके बाद मामला रफादफा करने के नाम पर 50 हजार रुपये की भी मांग की. इस मामले में अभी एक गिरफ्तारी हुई है. अभी और भी गिरफ्तारियां होंगी. इस मामले में अभी क्रॉस एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई.

सेल्फी को लेकर शुरू हुआ सारा विवाद
दरअसल, यह मामला 15 फरवरी को मुंबई के सहारा स्टार होटल का है. पृथ्वी शॉ अपने दोस्त के साथ होटल में डिनर के लिए पहुंचे थे. पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके मुताबिक, डिनर के दौरान अज्ञात आरोपी पृथ्वी शॉ के पास आए और सेल्फी लेने की मांग करने लगे. पहले पृथ्वी शॉ ने दो लोगों के साथ सेल्फी ली भी, मगर पूरे ग्रुप के साथ पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं और परेशान नहीं करना चाहते.

शिकायत के मुताबिक जब उन्होंने ज्यादा जोर दिया तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को फोन किया और शिकायत की. मैनेजर ने उन लोगों को होटल से जाने के लिए कह दिया. इसके बाद वो सभी बाहर पृथ्वी शॉ का इंतजार करने लगे.

होटल से बाहर निकलने पर कार पर हमला
बाहर निकलने पर उन लोगों ने बेसबॉल के डंडे से पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार का शीशा तोड़ दिया. उस दौरान पृथ्वी शॉ कार में ही मौजूद थे. शिकायत में कहा कि पृथ्वी शॉ कार में थे, और हम कोई विवाद नहीं चाहते थे. इसलिए हमने पृथ्वी शॉ को दूसरी कार से भेजा. शॉ के दोस्त की कार को जोगेश्वरी के लोटस पेट्रोल पंप के पास रोका गया. जहां एक महिला ने आकर कहा कि अगर इस मामले को सुलझाना है तो उसे 50 हजार रुपये देने होंगे नहीं तो वह झूठे आरोप लगा देगी.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...