8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलपृथ्वी शॉ से झगड़े के मामले में सपना को मिली जमानत... लेकिन...

पृथ्वी शॉ से झगड़े के मामले में सपना को मिली जमानत… लेकिन भरने पड़ेंगे इतने रुपये

Published on

मुंबई,

पृथ्वी शॉ के साथ हुए विवाद के बाद सुर्खियों में आईं सपना गिल को मुंबई की एक स्थानीय कोर्ट से सोमवार (20 फरवरी) को जमानत मिल गई है. सपना के साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी कोर्ट ने जमानत दे दी है. सपना गिल समेत आठ लोगों पर पृथ्वी शॉ से बदसलूकी करने, कार पर हमला करने और मामले को रफा-दफा करने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगा था.

निजी मुचलके पर सपना गिल को मिली जमानत
इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों को पहले रिमांड पर ले लिया था. पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद 20 फरवरी को आरोपियों को मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इसके बाद अदालत ने सभी 8 आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. हालांकि इस फैसले के तुरंत बाद ही अंधेरी कोर्ट में सपना गिल को लेकर जमानत अर्जी दाखिल की गई. कोर्ट ने लंबी बहस के बाद सपना गिल को 10,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. जमानत राशि कल (20 फरवरी) तक जमा कर दी जाएगी.

पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सपना गिल, उनके दोस्त शोभित ठाकुर और छह अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 148 (दंगा), 384 (जबरन वसूली) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था. दंगा और जबरन वसूली के मूल आरोपों के अलावा पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 387 को भी जोड़ा था.

सपना गिल ने भी दर्ज कराई शिकायत
सपना गिल के वकील काशिफ अली खान ने अदालत में कहा कि अतिरिक्त धारा सिर्फ आरोपी को परेशान करने के लिए देर से जोड़ी गई. वहीं पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें कथित अपराध में इस्तेमाल किए गए बेसबॉल बैट और वाहन को बरामद करने की जरूरत है. हालांकि, अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया था. अब सपना को जमानत भी मिल चुकी है. सपना गिल ने भी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में धारा 154, 326 ए, 326 बी, 354, 354 बी, 370, 370 ए, 376 डीबी, 376 ई, 509 के तहत शिकायत दर्ज कराई है.

सेल्फी को लेकर शुरु हुआ था मामला
पूरा विवाद सांताक्रूज के एक पांच सितारा होटल के बाहर हुआ था, जहां पृथ्वी शॉ डिनर के लिए गए थे. उस दौरान पृथ्वी शॉ के साथ दो लोगों ने सेल्फी ली, लेकिन वही लोग फिर से वापस आए और अन्य नामजद आरोपियों के साथ भी सेल्फी लेने को कहा. पृथ्वी शॉ ने तबकी बार यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं और परेशान नहीं होना चाहते. बाद में विवाद बढ़ गया गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस चली.

पृथ्वी उस दौरान अपने दोस्त सुरेंद्र यादव की कार में बैठकर आए थे. पृथ्वी के दोस्त ने ही आठ लोगों के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले में आरोपियों को अरेस्ट कर लिया था. होटल के कर्मचारियों ने शॉ के साथ सेल्फी लेने वाले लोगों के नाम और संपर्क नंबर लिए और पुलिस को मुहैया कराए.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...