15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलसरफराज खान के भाई मुशीर का भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे, फिलहाल नहीं...

सरफराज खान के भाई मुशीर का भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे, फिलहाल नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुशीर खान सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. मुशीर खान के गर्दन में ज्यादा चोट लगी है. मुशीर अपने पिता नौशाद खान के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे, जिस दौरान ये हादसा हुआ. अभी तक दुर्घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि कार सड़क पर 4-5 बार पलटी, जिसके चलते मुशीर को गंभीर चोटें आईं.

अब मुशीर के कम से कम 6 हफ्ते तक क्रिकेटिंग एक्शन से दूर रहने की संभावना है. मुशीर की वापसी में 3 महीने भी लग सकते हैं. इस इंजरी के चलते मुशीर का ईरानी ट्रॉफी से बाहर होना तय है. सरफराज खान का पर‍िवार मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखता है. यहां की सगढ़ी तहसील में उनका गांव बासूपार है.

दलीप ट्रॉफी में डेब्यू पर किया था कमाल
मुशीर खान ने दलीप ट्रॉफी 2024 में बल्ले से गदर काटा था. अपने डेब्यू मैच में ही मुशीर ने इंडिया-बी की ओर से इंडिया-ए के खिलाफ मुकाबले में 181 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 373 गेंदों का सामना किया और 16 चौके के अलावा 5 छक्के लगाए थे. दलीप ट्रॉफी में डेब्यू पर किसी टीनएजर (20 साल से कम उम्र) खिलाड़ी का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा.

मुशीर ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया, जिन्होंने साल 1991 में अपने दलीप ट्रॉफी डेब्यू पर 159 रनों की पारी खेली थी. इस मामले में बाबा अपराजित टॉप पर हैं, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी में डेब्यू पर 212 रन बनाए थे. वहीं यश ढुल दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 193 रन बनाए.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी मचाई थी तबाही
मुशीर खान ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में कई जबरदस्त पार‍ियां खेली थीं. 7 मैचों में उन्होंने 60 के एवरेज से 360 रन बनाए. वहीं उन्होंने 7 विकेट भी झटके थे. 19 साल के मुशीर को आने वाले समय का बड़ा भारतीय स्टार माना जा रहा है. मुशीर आने वाले समय में ऑलराउंडर की भूम‍िका में फ‍िट हो सकते हैं.

मुशीर खान मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट में भाग लेते हैं. मुशीर ने अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 51.14 की औसत से 716 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहे. मुशीर का बेस्ट स्कोर नाबाद 203 रन रहा है. मुशीर ने गेंद से भी कमाल दिखाया है और कुल 8 विकेट लिए हैं. मुशीर के बड़े भाई सरफराज बांग्लादेश के खिलाफ जारी कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया का पार्ट हैं, हालांकि उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया.

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...