10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलवीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का शेड्यूल जारी, पहला मैच खेलेगी...

वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का शेड्यूल जारी, पहला मैच खेलेगी मुंबई इंडियंस

Published on

नई दिल्ली

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सीजन 4 मार्च से खेला जाएगा। सोमवार को पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। अब बीसीसीआई ने टूर्नामेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच सीजन का पहला मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल में भी सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेंगी। आखिरी लीग मैच 21 मार्च को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा।

कितने बजे शुरू होंगे मैच
महिला आईपीएल के मुकाबलों की शुरुआत 3.30 और 7.30 बजे से होगी। पूरे सीजन में चार डबल हेडर होंगे। टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले होने हैं। 11 डीवाई पाटिल स्टेडियम और 11 ही ब्रेबोन स्टेडियम में होगा। 24 मार्च को डीवाई पाटिल में एलिमिनेटर खेला जाएगा। फाइनल 26 को ब्रेबोन स्टेडियम में होने वाला है। 5 मार्च को लीग का पहला डबल हेडर होगा। दिन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी। वहीं दूसरे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

22 को फाइनल मैच
वीमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच लीग राउंड में टॉप पर रहने वाली टीम और एलिमिनेटर के विजेता के बीच होगा। इस मैच के साथ ही महिला आईपीएल के पहले सीजन की विजेता का फैसला भी हो जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 5 टीमें हैं- मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...