15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeखेलIPL फाइनल में बारिश का साया! अगर रिजर्व-डे भी हुआ रद्द तो...

IPL फाइनल में बारिश का साया! अगर रिजर्व-डे भी हुआ रद्द तो कौन बनेगा चैंपियन?

Published on

चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम आईपीएल 2024 के फाइनल की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें ट्रॉफी उठाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगी। मगर चेन्नई का मौसम बेईमान बना हुआ है। फाइनल से एक शाम पहले चेन्नई में घनघोर बारिश हुई है। ऐसे में फाइनल के लिए ‘रेमल’ तूफान का खतरा टेंशन दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के सिस्टम के कारण भीषण चक्रवाती तूफान आ सकता है। मौसम भयंकर खराब होने की संभावना है। आईएमडी ने आगे कहा कि गंभीर चक्रवाती तूफान 26 मई को बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि चेन्नई या तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में फिलहाल उतना खतरा नहीं है।

रविवार को बारिश की कितनी संभावना?
Accuweather के अनुसार रविवार को आसमां में बादल छाए रहेंगे। बारिश की 10 प्रतिशत संभावना है। ‘रेमल’ तूफान को बिलकुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। रविवार को बारिश का पूर्वानुमान नहीं है, लेकिन उमस के साथ बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस बीच शनिवार को फाइनल से चंद घंटे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के आखिरी अभ्यास सत्र में बाधा उत्पन्न हुई। केकेआर की टीम को शाम में अभ्यास करना था। टीम फुटबॉल के साथ वार्मअप कर रहे थे तभी बारिश होने लगी। इससे खिलाड़ियों को पवेलियन की तरफ लौटना पड़ा। इस दौरान मैदानकर्मियों ने फाइनल में इस्तेमाल होने वाले जल्दी से चौथी पिच को ढक दिया।

अगर फाइनल में बारिश हुई तो क्या?
बारिश के कारण अगर फाइनल का खेल धुला तो एक रिजर्व-डे रखा गया है, वैसे सोमवार को बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। लेकिन अगर रिजर्व-डे पर भी खराब मौसम या बारिश के चलते मैच नहीं हो पाता तो फाइनल रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे में कोलकाता नाइटराइडर्स को चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा क्योंकि लीग स्टेज में सबसे ज्यादा पॉइंट्स लेकर केकेआर ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश किया था।

Latest articles

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...