17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलशाहिद अफरीदी बैन… भारत ने दिखाई औकात, शिखर धवन से भिड़ने के...

शाहिद अफरीदी बैन… भारत ने दिखाई औकात, शिखर धवन से भिड़ने के बाद लिया बड़ा एक्शन

Published on

नई दिल्ली:

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पहलगाम हमले के बाद से लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। पिछले हफ्ते पहलगाम में आंतकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। आतंकियों को पाकिस्तान का सपोर्ट है और इसी वजह से भारत ने सिंधु जल समझौता तोड़ते हुए पाकिस्तान का पानी रोक दिया। अफरीदी जिनका राजनीति से कोई वास्ता नहीं है, लेकिन इसके बाद भी वह लगातार भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं।

अफरीदी का यूट्यूब चैनल भारत में बैन
भारत ने शाहिद अफरीदी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का यूट्यूब चैनल भारत में बैन कर दिया गया है। अफरीदी की तरफ से लगातार जहर उगलने के बीच यह फैसला लिया गया है। वह सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन से भिड़ गए थे। अफरीदी के आर्मी वाले बयान पर जब शिखर ने जवाब दिया था तो अफरीदी के पास बोलने के लिए कुछ नहीं दिया। ऐसे में उन्होंने चाय ऑफर कर दिया।

भारत खुद लोगों को मरवाता है
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति है। इस बीच अफरीदी अटारी वाघा बॉर्डर पहुंच गए। इसके अलावा उन्होंने भारत के खिलाफ बहुत कुछ बोला। एक बयान में उन्होंने कहा था कि भारत खुद ही अपने लोगों को मरवाकर पाकिस्तान पर आरोप लगा देता है। पाकिस्तान के एक टीवी कार्यक्रम में अफरीदी ने भारत की आर्मी को नालायक निकम्मा बोल दिया।

कई क्रिकेटर के चैनल पहले ही ब्लॉक हो चुके
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के पहले क्रिकेटर नहीं हैं, जिनका चैनल भारत में ब्लॉक हुआ है। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का चैनल भी ब्लॉक हो चुका है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रहे राशीद लतीफ, तेज गेंदबाज तनवीर अहमद और बासित अली का चैनल भी अब भारत में दिखाई नहीं देता है। ये सभी भारत के व्यूअर के हिसाब से ही कंटेंट बनाते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ही इनके चैनल भी बैन किए गए थे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...