10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेल42 के Shahid Afridi ने मैदान पर मचाया गदर, विस्फोटक बैटिंग देख...

42 के Shahid Afridi ने मैदान पर मचाया गदर, विस्फोटक बैटिंग देख फैंस हैरान

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग से ठीक पहले क्वेटा में एक प्रदर्शनी मैच कराया, जिसमें 2017 के विजेता पेशावर जाल्मी और मेजबान और 2019 के चैंपियन क्वेटा ग्लैडिएटर्स की भिड़ंत हुई। मैच को बाबर आजम बनाम सरफराज अहमद के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन यहां तो मैदान पर कुछ और ही अजब-गजब देखने को मिला।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने मैदान पर वापसी करते हुए बल्ले से गदर मचाया तो इफ्तिखार अहमद ने वहाब रियाज को 6 गेंदों में 6 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 94 रन ठोके। अफरीदी, जो पिछले महीने तक पाकिस्तान के अंतरिम चयनकर्ता थे, जालमी के लिए खेल रहे थे तो इफ्तिखार अहमद ग्लेडियेटर्स की ओर से मोर्चा संभाल रहे थे। पीसीबी की डील से बाहर होने के बाद अफरीदी ने वही किया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं।

मैच में क्वेटा के इफ्तिखार ने वहाब रियाज के एक ओवर में 6 छक्के जड़ने के बाद 185 रन का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण था। जवाब में जाल्मी के बल्लेबाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। मोहम्मद हारिस ने 35 गेंदों में 53 रन बनाए तो अफरीदी ने 17 गेंदों में धुआंधार 25 रन की पारी खेली, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। 42 वर्ष की उम्र में अफरीदी बेहद आसानी से शॉट्स लगा रहे थे। यह हर किसी के लिए हैरान करने वाला था।

अफरीदी ने आक्रामक तरीके से कुछ बड़े शॉट खेले। फैंस का मानना है कि उम्रदराज ऑलराउंडर कई 25 साल के युवा क्रिकेटरों से छोटा दिख रहा था। जब वह मैदान पर उतरे तो पूरे बुगती स्टेडियम में ‘बूम बूम’ के नारे गूंजने लगे। सोशल मीडिया पर महान पाकिस्तानी ऑलराउंडर के वेलकम के लिए प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया। हारिस के अर्धशतक के बाद अफरीदी और बाबर (23 रन) ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। हालांकि, ग्लेडियेटर्स के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अंतिम ओवर में 9 रनों का बचाने में सफल रहे और अपनी टीम को 3 रन से जीत दिलाई।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...