7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलशमी की कहर बरपाती गेंदबाजी, मिचेल ने जड़ा शतक... भारतीय टीम को...

शमी की कहर बरपाती गेंदबाजी, मिचेल ने जड़ा शतक… भारतीय टीम को कीवियों ने दिया ये बड़ा टारगेट

Published on

धर्मशाला

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है. धर्मशाला में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 273 रन बनाए.मैच जीतने के लिए अब भारतीय टीम के सामने 274 रनों का टारगेट है. न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिचेल ने 127 गेंदों पर 130 रनों की शतकीय पारी खेली. जबकि रचिन रवींद्र ने 87 गेंदों पर 75 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सके. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले. बुमराह और सिराज ने 1-1 विकेट लिया.

दोनों ही टीम ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 4-4 मैच खेले और सभी जीते हैं. भारत और न्यूजीलैंड यहां इस मैदान पर 2016 में भी खेले थे, तब भारत ने यहां जीत दर्ज की थी. दोनों ही वर्ल्ड कप में फ‍िलहाल विजय रथ पर सवार है. जो भी टीम यह यह मुकाबला जीतेगी वह 10 प्वाइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर पहुंचेगी और सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंच जाएगी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...