11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलइंग्लैंड से शर्मनाक हार के बाद बौखला गए शान मसूद, बाबर हो...

इंग्लैंड से शर्मनाक हार के बाद बौखला गए शान मसूद, बाबर हो या शाहीन, किसी को नहीं छोड़ा

Published on

मुल्तान:

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 556 रन बनाने के बावजूद मिली शर्मनाक हार से वह मायूस हैं। पाकिस्तान किसी टेस्ट की पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बावजूद हारने वाली पहली टीम बन गई। मसूद ने मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘फिर हारना निराशाजनक है। इंग्लैंड ने मैच जीतने का रास्ता बनाया। कड़वी सच्चाई यही है कि टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन टीमें जीत के रास्ते बना लेती हैं।’

मसूद ने पहली पारी में 151 रन बनाए थे जिसकी मदद से पाकिस्तान ने बड़ा स्कोर बनाया लेकिन इंग्लैंड ने पहली पारी सात विकेट पर 823 रन पर घोषित की। हैरी ब्रूक ने 317 और जो रूट ने 262 रन बनाए। मसूद ने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि मानसिक रूप से मेरी टीम कमजोर है लेकिन हमें लगा था कि तीसरे दिन पिच टूटने लगेगी। लेकिन आखिरकार आपको 20 विकेट लेने आने चाहिए और पिछले कुछ समय से हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मुल्तान में 2022 के बाद पहली बार टेस्ट खेला और क्यूरेटर या मैदानकर्मियों से बात करने का मौका नहीं मिल सका। उन्होंने कहा, ‘इस बार मुल्तान में दोनों टीमें अलग थीं लेकिन हमें हालात के अनुरूप ढलना सीखना होगा क्योंकि पिचों का स्वभाव रोज बदलता है।’ बाबर आजम के लगातार खराब फॉर्म के बारे में उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में आप उम्मीद करते हैं कि बाबर जैसे खिलाड़ी अगली पारी बड़ी खेलेंगे।

उन्होंने कहा, ‘हम बैठकर आत्ममंथन करेंगे और अगले टेस्ट की टीम पर फैसला लेंगे।’ उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के लिए यह हार किसी बुरे सपने की तरह है, क्योंकि टॉस जीतकर इस टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की और 500 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान, टेस्ट इतिहास की पहली टीम बन गई है जो अपनी पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बाद पारी से हार गई।

पाकिस्तान अब तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे है और दूसरा टेस्ट 15 अक्टूबर से मुल्तान में शुरू हो रहा है। घरेलू मैदान पर लंबे प्रारूप में उनका खराब प्रदर्शन लगातार और निचले स्तर पर जा रहा है। हालांकि, मसूद ने वादा किया कि वह पाकिस्तान के लिए बदलाव की पटकथा लिखने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...