16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलशतक से चूक कर भी शांतो ने श्रीलंका का खेल किया खराब,...

शतक से चूक कर भी शांतो ने श्रीलंका का खेल किया खराब, लंबे समय तक याद रहेगी यह पारी

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 38वें मैच में श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज नजमुल हौसेन शांतो शतक बनाने से चूक गए। शांतो 90 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 101 गेंदों का सामना किया जिसमें कुल 12 चौके लगाए। शांतो को एंजलो मैथ्यूज ने आउट किया। शांतो बेशक अपने शतक से चूक गए लेकिन, उन्होंने कप्तान शाकिब अल हसन के साथ मिलकर टीम को शुरुआती झटके से उबारते हुए श्रीलंका को मैच से दूर कर दिया।

तंजीद हसन और लिटन दास के आउट होने के बाद शांतो ने शाकिब के साथ मिलकर धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अच्छी गेंद को सम्मान दिया जबकि खराब गेंद पर वह रन बनाने से भी नहीं चूके। यही कारण है कि श्रीलंकाई गेंदबाज शांतो के खिलाफ पूरी तरह से बेदम नजर आए।

बांग्लादेश को मिला था 280 रनों का लक्ष्य
श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने दमदार शुरुआत की और श्रीलंका को शुरुआती झटके देने में भी कामयाब रहे लेकिन, इस दौरान चरिथ असलंका ने क्रीज पर अपने पैर जमा लिए और शतक जड़ दिया।

असलंका के अलावा श्रीलंका के लिए सदीरा समरविक्रमा ने भी फिफ्टी जड़ दी। इस तरह इन दोनों के दमदार खेल से श्रीलंकाई टीम 279 रन बनाने में सफल रही और बांग्लादेश को एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।गेंदबाजी में बांग्लादेश के लिए मैच में तंजीम हसन शाकिब ने सबसे अधिक तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा शोरिफुल इस्लाम और शाकिब अल हसन के खाते में भी दो-दो विकेट आया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...