6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलदिल्ली कोर्ट से शिखर धवन की पत्नी को लगा झटका, झूठी खबर...

दिल्ली कोर्ट से शिखर धवन की पत्नी को लगा झटका, झूठी खबर फैलाने पर लगी फटकार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की पत्नी को उनके खिलाफ सोशल या प्रिंट मीडिया और दोस्तों और रिश्तेदारों सहित अन्य व्यक्तियों के बीच अपमानजनक और झूठी सामग्री प्रसारित करने से रोक दिया है। क्रिकेटर और उनकी पत्नी फिलहाल अगस्त 2020 से अलग रह रहे हैं। शिखर धवन ने अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी भी दाखिल कर रखी है। धवन की पत्नी और उनका बच्चा विदेशी मूल के नागरिक हैं।

शिखर धवन ने अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी के खिलाफ अदालत में एक याचिका दायर की थी कि वह उनके छवि को खराब करने की कोशिश कर रही हैं। धवन ने कोर्ट ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी पत्नी मीडिया में उनके खिलाफ गलत खबरें फैलाकर उनके करियर को खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

बता दें कि पिछले तीन सालों से शिखर धवन और आयशा मुखर्जी एक दूसरे अलग रह रहे हैं। आयशा भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। शिखर के साथ शादी से पहले भी आयशा का तलाक हो चुका था तो उनके दो बच्चे भी थे। शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा से शादी की थी और 2014 में उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम जोरावर है। हालांकि जोरावर 2020 से अपनी मां के साथ ही रह रहे हैं लेकिन बीच-बीच में वह अपने पिता से मिलते रहते हैं।

शिखर और आयशा की जोड़ी थी कमाल
बता दें कि बेशक शिखर धवन और आयशा मुखर्जी के बीत अभी सब कुछ ठीक नहीं है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इन दोनों की जोड़ी काफी चर्चा में रहती थी। इंटरनेशनल मैच हो या फिर इंडियन प्रीमियर लीग आयशा हमेशा अपने पति शिखर को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचती थी। हालांकि 2020 के शुरुआत से उन दोनों के बीच खटपट की खबरें आई और मामला इतना आगे बढ़ गया कि अब तलाक की नौबत आ गई है।

बेटियों से भी शिखर है बहुत प्यार
टीम इंडिया से फिलहाल बाहर चल रहे शिखर धवन की पहचान हमेशा से एक फैमली मैन की रही है। अपने परिवार को लेकर हमेशा से केयरिंग रहे हैं। यही कारण है कि पहले पति से आयशा के दोनों बेटियों को शिखर ने अपने बच्चे की तरह प्यार दिया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...